spot_imgspot_img
Homeउत्तराखंडअजय टम्टा ने अल्मोड़ा में तीन दिवसीय नशा मुक्त होली महोत्सव का...

अजय टम्टा ने अल्मोड़ा में तीन दिवसीय नशा मुक्त होली महोत्सव का शुभारंभ किया

- Advertisement -

अल्मोड़ा: अल्मोड़ा में जिला प्रशासन ने तीन दिवसीय नशा मुक्त होली महोत्सव का आयोजन किया. जिसका शुभारंभ केंद्रीय राज्य मंत्री अजय टम्टा ने किया. बता दें कि महोत्सव के पहले दिन गांधी पार्क से मल्ला महल तक सांस्कृतिक जुलूस निकाला गया. इसके बाद सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन हुआ. इस दौरान होल्यार ने पारंपरिक होली का भी प्रदर्शन किया.

केंद्रीय राज्य मंत्री अजय टम्टा ने कहा कि कुमाऊं की होली अल्मोड़ा की संस्कृति को सजोये हुए है. इस विरासत को संरक्षित करने का प्रयास जिला प्रशासन ने किया है. इस होली महोत्सव में पूरे प्रदेश से होली की धूम देखने को मिलेगी.

इन होली गीतों से बांधा समां

मल्ला महल में आयोजित होली महोत्सव में विभिन्न सांस्कृतिक रूप देखने को मिले। जोहार सांस्कृतिक समूह, घुश्मेश्वर महिला समिति, महिला कल्याण संस्था, कोकिला महिला समूह, मां दुर्गा समूहों समेत स्कूली बच्चों ने होली के विभिन्न रूप प्रदर्शित किए। महिला होल्यारों ने सिद्धि को दाता विध्न विनाशक होली खेले गिरजापति नंदन… होली गीत गाकर महोत्सव का शुभारंभ किया। इसके अलावा मुझे मिल गया नंद का लाल रसिया होलिन…, आज नंद लाल संग खेलूंगी होली…, जल कैसे भरू जमुना गहरी…, गई गई रे असुर तेरी नारी मंदोदरी सिया मिलन गई वागां में…, शिव के मन माही बसे काशी…, सीता राम के ब्याह जनकपुर जाना है…, आदि होली गीतों और अन्य झोड़े गाकर दर्शकों को मंत्रमुग्ध किया।

इस मौके पर सीडीओ दिवेश शाशनी, पूर्व विस उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह चौहान, पूर्व विधायक कैलाश शर्मा, क्षेत्रीय पुरातात्विक अधिकारी सीएस चौहान, वीथिका सहायक जन्मजेय तिवारी, हरीश कनवाल, ललित लटवाल, धमेंद्र बिष्ट, गीता मेहरा, कैलाश गुरुरानी, अजय वर्मा, रवि रौतेला, डॉ. विद्या कर्नाटक, दीपक पांडे, मुकेश कुमार, मनोज जोशी, हिमांशु साह, जगत तिवारी, विनीत बिष्ट, विद्या बिष्ट, महेश नयाल, राजेंद्र तिवारी समेत बड़ी संख्या में महिलाएं और बच्चे मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

Advertisement

spot_imgspot_img

Advertisement

spot_imgspot_img

-VIDEO ADVERTISEMENT-

-VIDEO ADVERTISEMENT-

Most Popular