spot_imgspot_img
Homeउत्तराखंडएयर चीफ मार्शन ने परिवार सहित किए भगवान बदरीविशाल के दर्शन

एयर चीफ मार्शन ने परिवार सहित किए भगवान बदरीविशाल के दर्शन

- Advertisement -

चमोली: शनिवार सुबह एयर चीफ मार्शल वीआर चैधरी ने परिवार संग बदरीनाथ धाम पहुंचकर भगवान बदरीविशाल के दर्शन किए। बदरीनाथ- केदारनाथ मंदिर समिति के उपाध्यक्ष किशोर सिंह पंवार ने एयर चीफ मार्शल का स्वगत किया। प्रभारी अधिकारी अनिल ध्यानी ने एयर चीफ मार्शल को प्रसाद भेंट किया।

इससे पहले एयर चीफ मार्शल वीआर चैधरी ने शुक्रवार को चमोली जिले के जोशीमठ स्थित नृसिंह मंदिर पहुंचकर दर्शन किए और पूजा अर्चना की। उनके साथ पारिवारिक सदस्य और वायुसेना के अधिकारी भी मौजूद रहे। दर्शन के बाद वह भगवान नृसिंह की विशेष पूजा में भी शामिल हुए। मंदिर के पुजारी हनुमान प्रसाद डिमरी ने विशेष पूजा संपन्न कराई। एसडीएम व बीकेटीसी की उप मुख्य कार्याधिकारी कुमकुम जोशी ने उनकी आगवानी की। एसडीएम ने उन्हें भगवान का प्रसाद भेंट किया।

बीकेटीसी के मीडिया प्रभारी डाॅ. हरीश गौड़ ने बताया कि एयर चीफ मार्शल ने नृसिंह मंदिर के अलावा दुर्गा मंदिर, तिमुंडिया वीर मंदिर, आदिगुरु शंकराचार्य गद्दी स्थल के भी दर्शन किए।

इस अवसर पर मुख्य प्रशासनिक अधिकारी गिरीश चैहान, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी विजेंद्र बिष्ट, प्रशासनिक अधिकारी कुलदीप भट्ट, नृसिंह मंदिर के प्रभारी संदीप कपरवाण आदि मौजूद रहे।

यह भी पढ़े: एसटीएफ ने भारी मात्रा में स्मैक के साथ दबोचे दो नशा तस्कर

RELATED ARTICLES

Advertisement

spot_imgspot_img

Advertisement

spot_imgspot_img

-VIDEO ADVERTISEMENT-

-VIDEO ADVERTISEMENT-

Most Popular