Sunday, December 21, 2025
spot_imgspot_img
spot_imgspot_img
Homeउत्तराखंडकृषि मंत्री गणेश जोशी मैक्सिको हुए रवाना, कोसाम्ब के अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में...

कृषि मंत्री गणेश जोशी मैक्सिको हुए रवाना, कोसाम्ब के अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में होंगे शामिल

- Advertisement -

देहरादून: प्रदेश के कृषि मंत्री गणेश जोशी रविवार को मेक्सिको के लिए रवाना हो गए है। विश्व संघ थोक बिक्री बाजार की एक अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन मेक्सिको के कानकुन शहर में 25 अक्टूबर से 28 अक्टूबर तक किया जा रहा है जिसमें 112 देशों के प्रतिनिधि भाग लेंगे। कृषि विपणन को आगे बढ़ाना और कृषि विपणन में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चुनौतियों को लेकर ये सम्मेलन हो रहा है। जिसमें उत्तराखंड की ओर से कृषि मंत्री गणेश जोशी भाग लेंगे। उसके बाद जर्मनी में 2 दिन की कृषि विपणन और चुनौतियों को लेकर एक और सम्मेलन होगा, जिसमें कृषि मंत्री गणेश जोशी भाग लेंगे। इस दौरान कोसाम्ब के प्रबंध निदेशक डॉ.जगवीर सिंह यादव और मंडी परिषद से सचिव विजय थपलियाल भी उपस्थित रहेंगे।

यह भी पढ़े: 37वें राष्ट्रीय खेल में मुख्यमंत्री ने 37वें राष्ट्रीय खेल के लिए फ्लैग ऑफ कर किया खिलाड़ियों को रवाना

RELATED ARTICLES

वीडियो एड

Most Popular