spot_imgspot_img
Homeउत्तराखंडसहकार भारती उत्तराखण्ड द्वारा आयोजित एम-पैक्स नेतृत्व प्रशिक्षण कार्यक्रम को संबोधित करते...

सहकार भारती उत्तराखण्ड द्वारा आयोजित एम-पैक्स नेतृत्व प्रशिक्षण कार्यक्रम को संबोधित करते कृषि मंत्री गणेश जोशी

देहरादून: प्रदेश के कृषि एवं कृषक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने आज रिंग रोड स्थित किसान भवन में अंतर्राष्ट्रीय सहकारिता दिवस के उपलक्ष्य में सहकार भारती उत्तराखण्ड द्वारा आयोजित एम-पैक्स नेतृत्व प्रशिक्षण कार्यक्रम के समापन में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर उन्होंने प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे एम-पैक्स के पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए सहकारिता आंदोलन को सशक्त बनाने का आह्वान किया।

कृषि मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि सहकारिता केवल आर्थिक व्यवस्था नहीं, बल्कि सेवा, स्वावलंबन और ग्रामीण विकास का सशक्त माध्यम है। उन्होंने कहा कि एम-पैक्स ग्रामीण अर्थव्यवस्था की रीढ़ हैं और किसानों को विभिन्न योजनाओं का लाभ पहुंचाने के साथ उनकी आय बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सहकारिता क्षेत्र को नई दिशा मिली है तथा उत्तराखण्ड सरकार भी प्राकृतिक खेती, श्री अन्न, बागवानी और कृषि आधारित उद्यमिता को बढ़ावा देकर किसानों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है।

कृषि मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि राज्य सरकार किसानों की आय बढ़ाने के लिए सहकारिता को सशक्त बनाने के साथ-साथ मिलेट मिशन (श्री अन्न) को भी प्राथमिकता दे रही है। उन्होंने कहा कि सहकारिता एवं कृषि विभाग के माध्यम से किसानों और महिला स्वयं सहायता समूहों को जोड़कर मंडुवा (मोटा अनाज) की खरीद की जा रही है। साथ ही महिलाओं को मंडुवा के संग्रहण (एकत्रीकरण) कार्य में सहयोग के लिए प्रोत्साहन राशि भी प्रदान की जा रही है। उन्होंने कहा कि इससे किसानों को उनकी उपज का उचित मूल्य मिलने के साथ-साथ महिला समूहों की आय में भी वृद्धि हो रही है। उन्होंने एम-पैक्स पदाधिकारियों से पारदर्शिता और समर्पण के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक पात्र किसान तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने का भी आह्वान किया।

इस अवसर पर राज्यमंत्री भुवन विक्रम डबराल, प्रदेश अध्यक्ष विनोद गौड़, प्रदेश संगठन प्रमुख राजेश वर्मा, प्रदेश सह संगठन प्रमुख मणिराम, सुधीर जोशी, डॉ.राकेश डंगवाल सहित कई लोग उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_imgspot_img

Most Popular