spot_imgspot_img
Homeउत्तराखंडहर्षिल धराली में आई प्राकृतिक आपदा के बाद घटनास्थल पर सर्च अभियान...

हर्षिल धराली में आई प्राकृतिक आपदा के बाद घटनास्थल पर सर्च अभियान और राहत कार्यों में लगे अधिकारियों से VC पर की बात

हर्षिल धराली में आई प्राकृतिक आपदा के बाद घटनास्थल पर सर्च अभियान और राहत कार्यों में लगे अधिकारियों से शनिवार देर शाम जिलाधिकारी ने आपदा कंट्रोल रूम से वीसी के माध्यम से बैठक ली।

इस दौरान जिलाधिकारी प्रशांत आर्य ने हर्षिल धराली में व्यवस्थाओं को पटरी पर लाने के लिए प्रभावित क्षेत्र में खाद्यान्न वितरण, बिजली, पानी , स्वास्थ्य , संचार और जरूरी सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिये।

जिलाधिकारी ने डबरानी के समीप आपदा में क्षतिग्रस्त हुए गंगोत्री राजमार्ग के बाधित होने से आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति को हेलीकॉप्टर के अतरिक्त घोड़े–खच्चरों के माध्यम से भेजे जाने के विकल्प पर कार्य करने के निर्देश दिये।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_imgspot_img

Most Popular