देहरादून: पांच महीने से एकता विहार स्थित धरना स्थल पर चले आंदोलन और उसके बाद परेड ग्राउंड स्थित पानी की टंकी पर 60 घंटे तक डटे रहने के बाद आखिरकार नर्सिंग कर्मचारियों की मांगों पर सरकार ने सकारात्मक पहल की ।
सरकार द्वारा मांगों पर कार्रवाई शुरू किए जाने के बाद आंदोलनकारियों ने अपना आंदोलन समाप्त करने की घोषणा की है।

आंदोलनकारियों ने कहा कि सरकार के इस कदम का वे स्वागत करते हैं, लेकिन यदि भविष्य में मांगों को लेकर किसी प्रकार की आनाकानी की गई तो नर्सिंग कर्मचारी पहले से अधिक मजबूती के साथ फिर आंदोलन करेंगे।
नर्सिंग कर्मचारियों ने आंदोलन के दौरान सहयोग और समर्थन देने वाले सभी संगठनों, साथियों और आमजन का आभार जताया। उन्होंने कहा कि युवाओं और कर्मचारियों के अधिकारों की लड़ाई आगे भी एकजुट होकर लड़ी जाएगी।
इस आंदोलन में महिला कांग्रेस की अध्यक्ष ज्योति रौतेला भी पानी की टंकी पर चढ़ी। और आंदोलन को समर्थन दिया।

