spot_imgspot_img
Homeउत्तराखंडबदरी-केदार धाम में गुरुपूर्णिमा पर हुआ आदि गुरु शंकराचार्य का पूजन

बदरी-केदार धाम में गुरुपूर्णिमा पर हुआ आदि गुरु शंकराचार्य का पूजन

- Advertisement -

गुरू चरण पादुकाओं का विधिवत पूजन व गुरू की महिमा का वर्णन

बदरीनाथ धाम: श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति( बीकेटीसी) द्वारा गुरुपूर्णिमा के पावन अवसर पर श्री बदरीनाथ तथा केदारनाथ धाम में आदि गुरू शंकराचार्य का स्मरण करते हुए गुरू चरण पादुकाओं का विधिवत पूजन किया गया तथा वक्ताओं ने गुरू की महिमा का वर्णन किया। श्री केदारनाथ धाम में बीकेटीसी मुख्य कार्याधिकारी योगेन्द्र सिंह गुरू पूर्णिमा कार्यक्रम में विशेष रूप से शामिल रहे‌।

बदरीनाथ धाम में इस अवसर पर रावल अमरनाथ नंबूदरी,धर्माधिकारी राधाकृष्ण थपलियाल, प्रभारी अधिकारी गिरीश चौहान, मंदिर राजेंद्र चौहान, प्रशासनिक अधिकारी कुलदीप भट्ट, वेदपाठी रविंद्र भट्ट, अमित बंदोलिया सहित सभी कर्मचारियों एवं तीर्थ पुरोहितों ने गुरू पूजन में भाग लिया।

बीकेटीसी मीडिया प्रभारी डा. हरीश गौड़ ने बताया कि आज गुरु पूर्णिमा के अवसर पर श्री बदरीनाथ धाम में तप्तकुंड के निकट रावल निवास में गुरु पूजन कार्यक्रम संपन्न हुआ।

वहीं श्री केदारनाथ धाम में मुख्य पुजारी शिवशंकर लिंग ने आदि गुरु शंकराचार्य का स्मरण -पूजन -वंदन किया गया इस अवसर पर समन्वयक आरसी तिवारी, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी यदुवीर पुष्पवान, लेखाकार प्रमोद बगवाड़ी,वेदपाठी स्वयंबर सेमवाल, लोकेंद्र रिवाड़ी, विपिन तिवारी, विक्रम रावत,राजीव गैरोला, विक्रम रावत, सुशील बेंजवाल, हेमंत कुर्मांचली,प्रदीप सेमवाल, संजय तिवारी मनोज शुक्ला, कुलदीप धर्म्वाण, ललित त्रिवेदी,प्रबल सिंह चौहान सहित सभी कर्मचारी मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

Advertisement

spot_imgspot_img

Advertisement

spot_imgspot_img

-VIDEO ADVERTISEMENT-

-VIDEO ADVERTISEMENT-

Most Popular