spot_imgspot_img
Homeउत्तराखंडदेवप्रयाग से 500 मीटर आगे हुआ हादसा, SDRF उत्तराखंड ने चलाया सर्च...

देवप्रयाग से 500 मीटर आगे हुआ हादसा, SDRF उत्तराखंड ने चलाया सर्च एन्ड रेस्क्यू ऑपरेशन

- Advertisement -

देहरादून: देर रात एसडीआरएफ टीम को सूचना मिली कि देवप्रयाग से पौड़ी जाने वाले मार्ग पर एक वाहन खाई में गिर गया है जिसकी सर्चिंग हेतु एसडीआरएफ टीम की आवश्यकता है। उपरोक्त सूचना प्राप्त होने पर एसडीआरएफ पोस्ट श्रीनगर से मुख्य आरक्षी शेखर चंद जोशी के नेतृत्व में टीम मय रेस्क्यू उपकरणों के रवाना हुई। एसडीआरएफ (SDRF) टीम को घटनास्थल पर पता चला कि उक्त वाहन टाटा 207 है। जो कि देवप्रयाग से पौड़ी की ओर जा रहा था। रास्ते में वाहन अनियंत्रित होकर 100 मीटर गहरी खाई में गिर गया।

एसडीआरएफ टीम द्वारा अत्यंत विषम परिस्थितियों

व रात्रि के घनघोर अंधेरे में गहरी खाई में उतरकर दुर्घटनाग्रस्त वाहन तक पहुंच बनाई। व एक युवक के शव को बरामद कर मुख्य मार्ग तक लाया गया व जिला पुलिस के सुपुर्द किया गया। जिला पुलिस द्वारा उक्त शव की शिनाख्त की कार्यवाही की जा रही है।

यह भी पढ़े: http://COVID-19: सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया के CEO अदार पूनावाला ने कहा बूस्टर खुराक पर सरकार की नीति जल्द आ सकती है

RELATED ARTICLES

Advertisement

spot_imgspot_img

Advertisement

spot_imgspot_img

-VIDEO ADVERTISEMENT-

-VIDEO ADVERTISEMENT-

Most Popular