spot_imgspot_img
Homeउत्तराखंडहाईवे पर भरभरा कर गिरी चट्टान, टल गया बड़ा हादसा

हाईवे पर भरभरा कर गिरी चट्टान, टल गया बड़ा हादसा

- Advertisement -

देहरादून: उत्तराखंड से बड़ी खबर मिली है। गंगोत्री हाईवे डबरानी में भारी भूस्खलन से आवाजाही ठप हो गई है। अचानक चट्टान भरभरा कर हाईवे पर आ गिरी। चट्टान के हाईवे पर आने से हाईवे पर भी दरारें उभर आई हैं। जानकारी के अनुसार गुरुवार सुबह करीब आठ बजे गंगोत्री हाईवे पर डबरानी में अचानक चट्टान का एक बड़ा हिस्सा टूटकर हाईवे पर आ गिरा। गनीमत रही कि इसकी जद में कोई नहीं आया, नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता था। वहीं चट्टान टूटने से हाईवे पर वाहनों की आवाजाही ठप हो गई है।

सूचना पर बीआरओ ने अपनी तीन मशीन सहित करीब 10 मजदूरों की टीम को मौके भेजा। जिसने हाईवे पर आवाजाही बहाल करने का काम शुरू कर दिया है। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी देवेंद्र पटवाल ने बताया कि करीब तीन घंटे बाद छोटे वाहनों के लिए आवाजाही बहाल कर दी गई है। दोपहर तक सभी प्रकार के वाहनों की आवाजाही बहाल करने का प्रयास किया जा रहा है।

यह भी पढ़े: http://अंतर्राष्ट्रीय योग महोत्सव के दूसरे दिन विशेषज्ञों ने अनेक विषयों पर दी जानकारी

RELATED ARTICLES

Advertisement

spot_imgspot_img

Advertisement

spot_imgspot_img

-VIDEO ADVERTISEMENT-

-VIDEO ADVERTISEMENT-

Most Popular