Thursday, February 5, 2026
spot_imgspot_img
spot_imgspot_img
Homeउत्तराखंड75वां गणतंत्र दिवस : राज्यपाल ने फहराया तिरंगा, गिनाई सरकार की उपलब्धियां

75वां गणतंत्र दिवस : राज्यपाल ने फहराया तिरंगा, गिनाई सरकार की उपलब्धियां

देहरादून: उत्तराखंड के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह ने 75वें गणतंत्र दिवस के मौके पर राजभवन में ध्वजारोहण किया। इस दौरान उन्होंने प्रदेशवासियों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दी।

राज्यपाल ने कहा कि उत्तराखंड के लिए सदी का यह तीसरा दशक बहुत महत्वपूर्ण है। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह ने कहा कि उत्तराखंड में विकास के काम निरंतर आगे बढ़ रहे हैं और जनता को उनका लाभ मिल रहा है।

राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह ने कहा उत्तराखंड में पिछले दिनों हुए इन्वेस्टर समिट के दौरान लाखों करोड़ के एमओयू साइन हुए हैं। वह विकास के राह पर नई इबारत लिखने का काम करेंगे।

यह भी पढ़े: गणतंत्र दिवस परेड : दून में आकर्षण का केन्द्र होगी सूचना विभाग की झांकी

RELATED ARTICLES

-VIDEO ADVERTISEMENT-

Most Popular