Monday, March 17, 2025
spot_imgspot_img
spot_imgspot_img
Homeउत्तराखंडशासन स्तर पर 7 IAS और 2 PCS अधिकारियों का तबादला

शासन स्तर पर 7 IAS और 2 PCS अधिकारियों का तबादला

देहरादून: शासन स्तर पर 7 आईएएस (IAS) और 2 PCS अधिकारियों का तबादला। मयूर दीक्षित जिलाधिकारी उत्तरकाशी से रुद्रप्रयाग भेजे गए। नरेंद्र सिंह भंडारी को जिला अधिकारी चंपावत की कमान सौंपी गई। अभिषेक रोहिल्ला नगर आयुक्त देहरादून से जिलाधिकारी उत्तरकाशी बनाया गया। मंजुल गोयल जिलाधिकारी रुद्रप्रयाग से नगर आयुक्त देहरादून बनाया गया। IAS रंजना को प्रबंध निदेशक उत्तराखंड परिवहन निगम हटाकर परियोजना निदेशक शहरी क्षेत्र विकास की जिम्मेदारी दी गई। विनीत तोमर जिलाधिकारी चंपावत से हटाकर प्रबंधन निदेशक परिवहन निगम की जिम्मेदारी दी गई। धीराज सिंह गबर्याल जिलाधिकारी नैनीताल के साथ साथ प्रबंध निदेशक कुमाऊं मंडल विकास निगम तथा उपाध्यक्ष जिला स्तरीय विकास प्राधिकरण नैनीताल का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया। हेमंत कुमार वर्मा अपर जिलाधिकारी चमोली से हटाकर अपर जिलाधिकारी चंपावत भेजा गया। शिवचरण द्विवेदी अपर जिलाधिकारी चंपावत से हटाकर चमोली भेजा गया है।

यह भी पढ़े: http://CM पुष्कर सिंह धामी ने हैस्को के संस्थापक पद्मभूषण डॉ. अनिल प्रकाश जोशी द्वारा हैस्को के माध्यम से की जा रही विभिन्न गतिविधियों का अवलोकन किया

RELATED ARTICLES

Most Popular