spot_imgspot_img
Homeउत्तराखंडराज्यपाल गुरमीत सिंह व प्रथम महिला श्रीमती गुरमीत कौर ने मतदान किया

राज्यपाल गुरमीत सिंह व प्रथम महिला श्रीमती गुरमीत कौर ने मतदान किया

- Advertisement -

2019 के मुकाबले 1 प्रतिशत से अधिक हुआ मतदान

देहरादून: उत्तराखंड की पांचों लोकसभा सीटों पर दोपहर 1 बजे तक कुल औसत 37.33 प्रतिशत मतदान की खबर है। यह 2019 के मुकाबले लगभग 1 प्रतिशत से अधिक आंका गया है।

निर्वाचन आयोग से जारी आंकड़ों के उताबिक सर्वाधिक मतदान नैनीताल लोकसभा सीट पर 40 प्रतिशत सेअधिक देखा गया। अल्मोड़ा में सबसे कम 32 प्रतिशत मतदाताओं ने वोट किया।

मतदान प्रतिशत 01:00 तक

राज्य का कुल औसत – 37.33

नैनीताल- 40.46
हरिद्वार – 39.41
अल्मोड़ा – 32.60
टिहरी – 35.29
गढ़वाल – 36.60

साल 2019 का औसत -36.00

राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) तथा प्रथम महिला श्रीमती गुरमीत कौर ने शुक्रवार को पोलिंग बूथ शहीद मेख बहादुर गुरुंग कैंट कन्या इंटर कॉलेज, गढ़ी, पहुंच कर लोकसभा निर्वाचन–2024 में अपने मताधिकार का प्रयोग किया।

राज्यपाल ने कहा की लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक वोट अनमोल और मतदान सबसे बड़ा दान है। उन्होंने कहा की सभी मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग अवश्य करें। राज्यपाल ने कहा कि मतदान करना, अधिकार के साथ-साथ कर्तव्य भी है। मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर लोकतंत्र की सुदृढ़ता में अपना अमूल्य योगदान दें।

RELATED ARTICLES

Advertisement

spot_imgspot_img

Advertisement

spot_imgspot_img

-VIDEO ADVERTISEMENT-

-VIDEO ADVERTISEMENT-

Most Popular