spot_imgspot_img
Homeउत्तराखंडमंत्री अग्रवाल ने चारधाम यात्रा रजिस्ट्रेशन कार्यालय का किया स्थलीय निरीक्षण, मूलभूत...

मंत्री अग्रवाल ने चारधाम यात्रा रजिस्ट्रेशन कार्यालय का किया स्थलीय निरीक्षण, मूलभूत सुविधाओं को सुदृढ़ बनाने के दिये निर्देश

- Advertisement -

*मंत्री अग्रवाल ने चारधाम यात्रा रजिस्ट्रेशन कार्यालय का किया स्थलीय निरीक्षण*

*मूलभूत सुविधाओं को सुदृढ़ बनाने के दिये निर्देश*

*श्रद्धालुओं से लिया व्यवस्थाओं को फीडबैक*

ऋषिकेश: क्षेत्रीय विधायक व मंत्री डॉ प्रेमचंद अग्रवाल ने चारधाम यात्रा रजिस्ट्रेशन कार्यालय एवं श्रद्धालुओं के लिए की गई व्यवस्थाओं का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान डॉ अग्रवाल ने देश के विभिन्न क्षेत्रों से आये श्रद्धालुओं से बातचीत कर उनसे व्यवस्थाओं का फीडबैक भी लिया।     

डॉ अग्रवाल ने निरीक्षण के दौरान अधिकारियों को आवश्यक मूलभूत सुविधाओं समेत पेयजल, भोजन, स्वच्छता एवं स्वास्थ्य व्यवस्थाओं को और अधिक सुदृढ बनाने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान उन्होंने श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए बनाए गए विश्राम स्थल, स्वास्थ्य केन्द्र एवं यात्रा नियंत्रण कक्ष में सभी सुविधाओं का भी जायजा लिया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को यात्रियों को किसी भी प्रकार की असुविधा न होने एवं व्यवस्थित यात्रा के लिए आपसी सामंजस्य से कार्य करने के निर्देश दिये।

डॉ अग्रवाल ने कहा कि विभिन्न क्षेत्रों से उत्तराखण्ड आने वाले श्रद्धालुओं की सुगम, सुरक्षित एवं सुविधाजनक चारधाम यात्रा के लिए राज्य सरकार लगातार कार्य कर रही है।

इस अवसर पर अपर आयुक्त गढ़वाल नरेंद्र सिंह क्विरियाल, एडीएम कुमकुम जोशी, नगर आयुक्त शैलेन्द्र सिंह नेगी, एसपी ग्रामीण लोकजीत सिंह, मण्डल अध्यक्ष सुमित पंवार, जिलाध्यक्ष महिला मोर्चा माधवी गुप्ता, मण्डल अध्यक्ष महिला मोर्चा माधवी गुप्ता, सीमा रानी, मनोज धयानी, शिव कुमार गौतम, उषा जोशी, अनिता तिवाड़ी, रूपेश गुप्ता, जितेंद्र पाल पाठी, राजू नरसिम्हा, दीपक बिष्ट आदि उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

Advertisement

spot_imgspot_img

Advertisement

spot_imgspot_img

-VIDEO ADVERTISEMENT-

-VIDEO ADVERTISEMENT-

Most Popular