spot_imgspot_img
Homeउत्तराखंडभाजपा प्रत्याशी व अभिनेत्री कंगना के प्रचार में जुटे उत्तराखण्ड प्रदेश भाजपाध्यक्ष

भाजपा प्रत्याशी व अभिनेत्री कंगना के प्रचार में जुटे उत्तराखण्ड प्रदेश भाजपाध्यक्ष

- Advertisement -

मंडी लोकसभा में उत्तराखण्ड प्रवासी समूह से कंगना को जिताने की अपील की

मंडी, हिमाचल: बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने उत्तराखण्ड प्रवासी कार्यकर्ताओं के साथ मंडी लोकसभा में मोर्चा सम्भाला है। भाजपा अध्यक्ष भट्ट ने मंडी लोकसभा के बूथ से लेकर माडल एवं ज़िला स्तर के पदाधिकारियों की अलग अलग बैठके ले रहे हैं। इसी क्रम में रविवार को मंडी लोकसभा की प्रत्याशी सुश्री कंगना रनौत के करसोग विधानसभा की बूथ प्रबंधन की बैठक ली। बैठक में सुंदर नगर जिले के अध्यक्ष हीरा लाल , विधायक दीप राज भन्थल, जिला प्रवक्ता दलीप ठाकुर, मंडल अध्यक्ष नेतराम शर्मा तथा प्रवासी प्रमुख विनोद रतूड़ी सहित प्रमुख कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

इसके पश्चात मंडी लोकसभा की करसोग विधानसभा के ग्राम पंचायत कलासन बूथ की बैठक एवं सुंदर नगर विधानसभा की बूथ प्रबंधन की बैठक भी ली । बैठक में जिला अध्यक्ष हीरा लाल, ग्राम प्रधान नन्द लाल, पूर्व मंडल उपाध्यक्ष धर्मपाल गुप्ता, बूथ अध्यक्ष तपेंदर, जिला प्रवक्ता दलीप ठाकुर, प्रवासी प्रमुख विनोद रतूड़ी सहित प्रमुख कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

इस अवसर पर जिला महामंत्री एवं नगर परिषद के अध्यक्ष जीतेंद्र शर्मा डॉक्टर हेम प्रकाश, युवा मोर्चा अध्यक्ष हरीश कुमार, जिला आई0 टी0 संयोजक गौरव धीमान, बोध राज तथा उत्तराखंड प्रवासी प्रमुख राम कैरा , प्रदेश प्रवक्ता श्रीमती सुनीता विद्यार्थी सहित प्रमुख कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

Advertisement

spot_imgspot_img

Advertisement

spot_imgspot_img

-VIDEO ADVERTISEMENT-

-VIDEO ADVERTISEMENT-

Most Popular