spot_imgspot_img
Homeउत्तराखंडदिल्ली में सीएम धामी मिले वरिष्ठ नेताओं से पीएम मोदी को तीसरी...

दिल्ली में सीएम धामी मिले वरिष्ठ नेताओं से पीएम मोदी को तीसरी पारी की दी बधाई

- Advertisement -

NDA संसदीय दल का नेता चुने जाने पर विश्व के सर्वाधिक लोकप्रिय नेता श्री नरेंद्र मोदी जी को समस्त उत्तराखण्डवासियों की ओर से हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।

पिछले 10 वर्षों के कार्यकाल में आदरणीय प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में वैश्विक पटल पर भारत के मान-सम्मान और स्वाभिमान में अभूतपूर्व वृद्धि हुई है और उन्होंने अनेक जनकल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से गरीब कल्याण और अंत्योदय के संकल्प को सिद्धि तक पहुंचाया है।

माननीय प्रधानमंत्री जी ने अपनी दृढ़ इच्छाशक्ति से राष्ट्रहित में अनेक युगांतकारी निर्णय भी लिए हैं जिसके फलस्वरूप युवाओं, महिलाओं एवं बुजुर्गों के उत्थान एवं सशक्तिकरण का मार्ग प्रशस्त हुआ है।

मोदी जी के तीसरे कार्यकाल में देश विश्व की तीसरी मजबूत अर्थव्यवस्था बनने जा रहा है। निश्चित तौर पर आपकी दूरदर्शिता से देश तीव्र गति के साथ विकास पथ पर तेजी से आगे बढ़कर ‘विकसित भारत’ के संकल्प को सिद्ध करेगा।
पुष्कर सिंह धामी
मुख्यमंत्री, उत्तराखंड

RELATED ARTICLES

Advertisement

spot_imgspot_img

Advertisement

spot_imgspot_img

-VIDEO ADVERTISEMENT-

-VIDEO ADVERTISEMENT-

Most Popular