spot_imgspot_img
Homeउत्तराखंडगंगोत्री हाईवे सोनगाड़ के पास तीर्थयात्रियों का वाहन हुआ दुर्घटनाग्रस्त, बस में...

गंगोत्री हाईवे सोनगाड़ के पास तीर्थयात्रियों का वाहन हुआ दुर्घटनाग्रस्त, बस में सवार थे 18 लोग…

- Advertisement -

SDRF ने किया रेस्क्यू

उत्तरकाशी: अहमदाबाद गुजरात से चारधाम यात्रा पर आए श्रद्धालुओं का वाहन गंगोत्री सोनगाड़ के पास हादसे का शिकार हो गया। वाहन दुर्घटनाग्रस्त होते ही चीख-पुकार मच गई। गंगोत्री धाम की ओर जाते हुए सोनगाड़ के पास ब्रेक फेल होने से वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया। घटना की जानकारी पर SDRF उत्तराखंड के जवानों ने बिना समय गवाएं त्वरित कार्यवाही करते हुए दुर्घटनाग्रस्त वाहन में सवार 18 लोगों को 2 एम्बुलेंस के माध्यम से अस्पताल भिजवाया।

साथ ही SDRF टीम द्वारा दुर्घटनाग्रस्त वाहन में सर्चिंग करते हुए प्राप्त कीमती व आवश्यक समान को जिला पुलिस के सुपर्द किया गया। बता दें कि उक्त वाहन (HR 55 AR 7404) अहमदाबाद, गुजरात के यात्रियों को लेकर गंगोत्री धाम जा रहा था, व अचानक ब्रेक फेल होने से यह हादसा हो गया।

RELATED ARTICLES

Advertisement

spot_imgspot_img

Advertisement

spot_imgspot_img

-VIDEO ADVERTISEMENT-

-VIDEO ADVERTISEMENT-

Most Popular