Thursday, March 26, 2026
spot_imgspot_img
spot_imgspot_img
Homeउत्तरप्रदेशयूपी में होली के बाद फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, उत्‍तराखंड में...

यूपी में होली के बाद फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, उत्‍तराखंड में बारिश के आसार

लखनऊ: उत्तर प्रदेश-उत्तराखंड समेत देश के कई हिस्सों में फरवरी के महीने में भी इस बार पिछले कई साल की तुलना में अधिक तापमान दर्ज हुआ। हालांकि, मार्च की शुरुआत बरसात के साथ हुई। ऐसे में चिलचिलाती गर्मी से लोगों को कुछ राहत मिली। मौसम विभाग के मुताबिक, 8 मार्च यानी होली तक देश के अलग-अलग हिस्सों में बारिश की संभावना है। ऐसे में होली के त्‍योहार के रंग में भंग पड़ सकता है। पिछले 24 घंटे में उत्तर प्रदेश में 28 से 31 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा। पश्चिम उत्तर प्रदेश, हिमाचल प्रदेश, और पूर्वी मध्य प्रदेश, गुजरात क्षेत्र समेत कई स्थानों पर अधिकतम तापमान सामान्य से 5 डिग्री या अधिक अधिक रहा। उत्तर प्रदेश के लखनऊ स्थित आंचलिक मौसम केंद्र के मुताबिक, पूर्वी व पश्चिमी यूपी में अगले चार से पांच दिनों तक मौसम शुष्क बना रह सकता है। यूपी में होली के बाद मौसम में खास बदलाव देखने को मिल सकता है। दिन के साथ रात में भी गर्मी का एहसास होने लगेगा। इसके साथ ही न्‍यूनतम तापमान में 3 से 4 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी दर्ज की जाएगी।

यह भी पढ़े: http://CM धामी ने विधानसभा क्षेत्रों की समीक्षा के दौरान अधिकारियों को दिये निर्देश, जन समस्याओं का तीव्रता से करे समाधान

RELATED ARTICLES

-VIDEO ADVERTISEMENT-

Most Popular