spot_imgspot_img
Homeउत्तरप्रदेशViral Video: चलती स्कूटी पर इश्क लड़ाते कपल का वीडियो वायरल, युवक...

Viral Video: चलती स्कूटी पर इश्क लड़ाते कपल का वीडियो वायरल, युवक गिरफ्तार

- Advertisement -

लखनऊ: लखनऊ के हजरतगंज इलाके में आपत्तिजनक स्थिति (Viral Video) में स्कूटी पर घूम रहे युवक को लखनऊ पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने इस मामले में पब्लिक प्लेस पर अश्लीलता फैलाने एवं अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया था। इसी क्रम में बुधवार को हजरतगंज पुलिस ने यह कार्रवाई की है। मामला राजधानी लखनऊ के हजरतगंज इलाके का है। मंगलवार को सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल (Viral Video) हुआ, जिसमें सड़क पर एक लड़का स्कूटी चला रहा है। उसके आगे एक लड़की बैठी हुई है। लड़की ने लड़के को कसकर पकड़ा हुआ है और बार-बार लड़के को किस कर रही है। इस घटना का वीडियो किसी राहगीर ने बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया।  देखते ही देखते यह वीडियो वायरल होने लगा। वीडियो संज्ञान में आने के बाद पुलिस ने इस मामले में मुकदमा दर्ज किया और आरोपियों की तलाश शुरू कर दी।

बुधवार को हजरतगंज पुलिस ने सीसीटीवी के जरिए स्कूटी का नंबर निकालकर युवक को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही उसकी स्कूटी को भी सीज कर लिया है। आरोपी युवक का नाम विक्की बताया जा रहा है। वह लखनऊ के चिनहट का रहने वाला है। जानकारी के मुताबिक, युवक के साथ स्कूटी पर सवार युवती नाबालिग है।

 

यह भी पढ़े: http://CM धामी ने नई दिल्ली स्थित राष्ट्रीय रंगशाला, पर गणतंत्र दिवस-2023 परेड के लिये उत्तराखण्ड राज्य की चयनित “मानसखण्ड” की झांकी का निरीक्षण किया

RELATED ARTICLES

Advertisement

spot_imgspot_img

Advertisement

spot_imgspot_img

-VIDEO ADVERTISEMENT-

-VIDEO ADVERTISEMENT-

Most Popular