Friday, February 6, 2026
spot_imgspot_img
spot_imgspot_img
Homeउत्तरप्रदेशउत्तर प्रदेश: नौकर ने मालिक की हत्या की बात कबूली, बताई चौंकाने...

उत्तर प्रदेश: नौकर ने मालिक की हत्या की बात कबूली, बताई चौंकाने वाली वजह

बागपत: उत्तर प्रदेश के बड़ौत से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। दरअसल 10 दिन पहले बावली गांव के रहने वाले किसान सरदार सिंह की खेत में बलकटी से गर्दन पर वार कर निर्मम हत्या कर दी थी। परिजनों ने हत्या का शक उनके ही नौकर पर जताया था। पुलिस ने हत्या का खुलासा करते हुए आरोपी को आज झारखंड से गिरफ्तार कर लिया है। दरअसल सरदार सिंह के पास झारखंड के गड़वा गांव का निवासी अर्जुन काम करता था। खेत में काम करने के दौरान किसान अपने नौकर से मार पीट करता और उसका  7 महीने का वेतन भी रोके हुआ था। तनख्वाह न देने से नाराज़ नौकर ने पुलिस को पूछताछ में बताया कि उसने ही बलकटी से काटकर किसान की हत्या की थी, और हत्या कर बलकटी को वहीं खेत में फेंक दिया था।

यह भी पढ़े: http://जिलाधिकारी सोनिका द्वारा शीतलहर के चलते अलाव जलाने अस्थाई रैन बसेरे चिन्हित कर सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए

RELATED ARTICLES

-VIDEO ADVERTISEMENT-

Most Popular