spot_imgspot_img
Homeउत्तरप्रदेशयूपी का पहला ऐसा बस स्‍टेशन जहां शॉपिंग के साथ मूवी देख...

यूपी का पहला ऐसा बस स्‍टेशन जहां शॉपिंग के साथ मूवी देख सकेंगे

- Advertisement -

लखनऊ: लखनऊ के आलमबाग बस स्‍टेशन पर मल्‍टीप्‍लेक्‍स बनकर तैयार हो गया है। किसी कारणवश अगर बस लेट हो जाती है तो लोग यहां मूवी और शॉपिंग दोनों का मजा ले सकेंगे। यहां 6 स्‍क्रीन का मल्‍टीप्‍लेक्‍स तैयार हो गया है। 15 अप्रैल से लोग यहां फिल्म भी देख सकेंगे। पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप मॉडल पर बस स्‍टेशन को दो चरणों में विकसित किया जा रहा है। पहले चरण का काम पूरा कर लिया गया है। दूसरे चरण काम किया जा रहा है। खास बात यह है कि बस स्‍टेशन के अंदर मॉल, फूड कोर्ट, मूवी, होटल और मैरिज हॉल जैसी सुविधा एक ही जगह मिल सकेगी। आलमबाग बस स्‍टेशन को डेवलप करने वाले शालीमार ग्रुप के प्रबंध निदेशक कुणान सेठ ने बताया कि 15 अप्रैल से लोग मूवी का आनंद उठा सकेंगे। इसमें 1219 लोग बैठकर फिल्म देख सकेंगे।6 स्‍क्रीन वाले मल्‍टीप्‍लेक्‍स में हर हॉल में दो सौ लोग बैठ सकेंगे। साथ ही पूरे द‍िन 20 से ज्‍यादा शो दिखाए जाएंगे। ऐसे में करीब 1200 से ज्‍यादा लोग मूवी देख सकेंगे। वहीं, लखनऊ खाने के लिहाज से दुनियाभर में फेमस है। इसलिए मॉल के ऊपरी तल पर फूड कोर्ट भी बनाया गया है। यहां एक साथ 600 से ज्‍यादा गालोग खाने का लुत्‍फ उठा सकेंगे।  इसका लगभग 90 फीसदी काम पूरा कर लिया गया है। बाकी काम भी जल्‍द पूरा कर लिया जाए। इसका किराया 2 हजार रुपये से शुरू होगा। एयरपोर्ट और रेलवे स्टेशन तक पहुंचने में यहां से अधिकतम 10 से 15 मिनट का समय लगेगा।

यह भी पढ़े: http://प्रेम प्रसंग के बाद मीरजापुर में भाई-बहन की अनोखी शादी

RELATED ARTICLES

Advertisement

spot_imgspot_img

Advertisement

spot_imgspot_img

-VIDEO ADVERTISEMENT-

-VIDEO ADVERTISEMENT-

Most Popular