Tuesday, March 10, 2026
spot_imgspot_img
spot_imgspot_img
Homeउत्तरप्रदेशUP MLC election 2022: भाजपा ने लखीमपुर से अनूप गुप्ता को उतारा;...

UP MLC election 2022: भाजपा ने लखीमपुर से अनूप गुप्ता को उतारा; लखनऊ उन्नाव के लिए रामचंद्र प्रधान

लखनऊ: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने उत्तर प्रदेश एमएलसी चुनाव (UP MLC election 2022) के लिए अपने उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है। यूपी विधान परिषद चुनाव 9 अप्रैल को होंगे और वोटों की गिनती 12 अप्रैल को होगी। सुभाष यदुवंश को बस्ती सिद्धार्थ नगर से, अविनाश सिंह चौहान को कानपुर फतेहपुर से, विनीत सिंह को मिर्जापुर सोनभद्र से, शैलेंद्र प्रताप सिंह को सुल्तानपुर से, सुदामा सिंह पटेल वाराणसी से और बृजेश सिंह प्रिंसू को जौनपुर से उम्मीदवार बनाया गया है। भाजपा ने गोरखपुर क्षेत्र के प्रभारी और भाजपा के प्रदेश महासचिव अनूप गुप्ता को लखीमपुर खीरी से मैदान में उतारा है। बीजेपी ने लखनऊ-उन्नाव विधान परिषद सीट (UP MLC election 2022) से रामचंद्र प्रधान की उम्मीदवारी का ऐलान कर दिया है।

यूपी विधान परिषद चुनाव 2022: भाजपा उम्मीदवारों की सूची
मुरादाबाद-बिजनौर से सत्यपाल सैनी
रामपुर-बरेली से कुंवर महाराज सिंह
बदायूं से बागीश पाठक
पीलीभीत-शाहजहांपुर से डॉ. सुधीर गुप्ता
हरदोई से अशोक अग्रवाल
रायबरेली से दिनेश प्रताप सिंह
प्रतापगढ़ से हरि प्रताप सिंह
बाराबंकी से अंगद कुमार सिंह
बहराइच से डॉ. प्रज्ञा त्रिपाठी
गोंडा से अवधेश सिंह मंजू
फैजाबाद से हरिओम पांडेय
देवरिया से रतनपाल सिंह मैदान में
आजमगढ़ व मऊ से अरुण कुमार यादव
आगरा-फिरोजाबाद से विजय शिवहरे
मैनपुरी से ओम प्रकाश सिंह
मथुरा-एटा से आशीष यादव आशु
अलीगढ़ से ऋषिपाल सिंह
बुलंदशहर से नरेंद्र भाटी
मेरठ-गाजियाबाद से धर्मेंद्र भारद्वाज
मुजफ्फरनगर-सहारनपुर से वंदना मुदित वर्मा
बलिया से रविशंकर सिंह पप्पू
गाजीपुर से चंचल सिंह
इलाहाबाद से केपी श्रीवास्तव
बांदा-हमीरपुर से जितेंद्र सिंह सेंगर
झांसी-ललितपुर-जालौन से राम निरंजन
इटावा-फर्रुखाबाद से प्रांशु दत्त द्विवेदी
आगरा-फिरोजाबाद से जिया शिवहरे
मेरठ-गाजियाबाद से धर्मेंद्र भारद्वाज

यह भी पढ़े:http://PM मोदी हर दिन सिर्फ 2 घंटे सोते हैं, देश के लिए 24 घंटे जागते रहने की कोशिश कर रहे हैं: महाराष्ट्र बीजेपी प्रमुख

RELATED ARTICLES

-VIDEO ADVERTISEMENT-

Most Popular