spot_imgspot_img
Homeउत्तरप्रदेशबारिश से खराब हुई गेहूं की फसल खरीदेगी यूपी सरकार, CM ने...

बारिश से खराब हुई गेहूं की फसल खरीदेगी यूपी सरकार, CM ने दिए ये निर्देश

लखनऊ: देशभर के कई राज्यों में इन दिनों गेहूं (Wheat) खरीद की प्रकिया चल रही है। हालांकि, उससे पहले बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि से गेहूं की फसल को भारी नुकसान पहुंचा है। इसी को देखते हुए उत्तर प्रदेश में किसानों से गेहूं (Wheat) खरीदने के लिए सरकार ने विशेष निर्देश जारी किए हैं। इसको लेकर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM) ने कर्मचारियों की बैठक ली। बैठक में गेहूं खरीद के मानकों को शिथिल करने का फैसला लिया गया है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM) ने अधिकारियों को निर्देश दिया है कि बारिश से खराब हुए गेहूं (Wheat) क्रय में किसानों को हो रहे भुगतान में कोई कटौती नहीं की जाए। किसानों के खाते में समय से राशि का भुगतान किया जाएगा। खरीद के दौरान होने वाले नुकसान का प्रतिपूर्ति उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा किए जाने का फैसला किया गया।

उत्तर प्रदेश सरकार ने गेहूं खरीद के लिए विशेष इंतजाम करने का फैसला किया है। ग्राम पंचायतों के सहयोग से गेहूं की खरीद की जाएगी। इसके अलावा गेहूं क्रय केंद्रों की संख्या भी राज्य में बढ़ाई जाएगी।

यह भी पढ़े: http://आज का पंचांग व दैनिक राशिफल उत्तराखंड जागरण पर

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_imgspot_img

Most Popular