spot_imgspot_img
Homeउत्तरप्रदेशUP Election: अमित शाह बोले- ‘जयंत चौधरी जो अपने चाचा-पापा की नहीं...

UP Election: अमित शाह बोले- ‘जयंत चौधरी जो अपने चाचा-पापा की नहीं सुनता, वो आपकी क्या सुनेगा’

- Advertisement -

अनूपशहर: यूपी के विधानसभा चुनावों (UP Election) की तारीखों के नजदीक आते ही यूपी में ताबड़तोड़ प्रचार का जिम्मा गृहमंत्री अमित शाह (Amit Shah) ने अपने कंधों पर ले लिया है। आज उन्होंने उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के अनूपशहर में एक जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने दावा करते हुए कहा कि 2022 में दो तिहाई बहुमत के साथ यूपी में अगले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) बनने वाले हैं।

सपा प्रमुख अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) पर वार करते हुए अमित शाह (Amit Shah) ने कहा कि वो तो लोगों के बीच में जाते नहीं हैं और प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हैं। हाल ही में उन्होंने जयंत चौधरी (Jayant Chaudhary) को अपने बगल में बिठाया था। सरकार तो बननी है नहीं। जयंत बाबू के मन में है कि सरकार बनेगी तो अखिलेश उनकी सुनेंगे? अरे जयंत बाबू किस मुगालते में हो। जो अपने चाचाजी और पिताजी की नहीं सुनता वो आपकी क्या सुनेगा। सपा की सरकार बन गई तो जयंत जी चले जाएंगे और अगले दिन आजम खान वापस आएंगे।

 

उन्होंने कहा कि पश्चिमी यूपी माफियाओं से परेशान है। मैं पूछना चाहता हूं कि पश्चिमी यूपी (UP Election) में आज किसी भी माफिया की हिम्मत है क्या कि किसी बहन-बेटी को परेशान कर सके। पिछले 5 सालों में माफियाओं का पलायन हो चुका है। उन्होंने कहा कि माफिया या तो जेल में है या पलायन कर चुके हैं या अखिलेश यादव की उम्मीदवारों की सूची में है। अमित शाह ने कहा कि माफियाओं को उल्टा करके सीधा करने का काम हमारे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया है।

यह भी पढ़े: UP Election 2022: सपा ने सीएम योगी को काला झंडा दिखाने वाली महिला को चुनावी मैदान में उतारा

RELATED ARTICLES

Advertisement

spot_imgspot_img

Advertisement

spot_imgspot_img

-VIDEO ADVERTISEMENT-

-VIDEO ADVERTISEMENT-

Most Popular