spot_imgspot_img
Homeउत्तरप्रदेशठाकुरगंज में पुलिस मुठभेड़ में दो बदमाशों के पैर में लगी गोली,...

ठाकुरगंज में पुलिस मुठभेड़ में दो बदमाशों के पैर में लगी गोली, लूटी हुई चैन और बाइक बरामद

- Advertisement -

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के लखनऊ (Lucknow) में पुलिस चेकिंग (Police Checking) के दौरान तीन बदमाशों से मुठभेड़ हो गई है। जिसमें दो बदमाश पैर में गोली लगने की वजह से घायल हो जबकि एक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। ये मामला यहां के थाना ठाकुरगंज क्षेत्र (Thakurganj) में घैला पुल के पास का है। जहां पुलिस की टीम वाहनों की चैकिंग कर रही थी, तभी सामने एक बाइक पर तीन चैन स्नैचर आते हुए दिखाई दिए, पुलिस ने जब उन्हें रोकने की कोशिश की तो वो भागने लगे। पुलिस ने उनका पीछा किया और तीनों को पकड़ लिया।

पुलिस से हुई मुठभेड़ दोनों घायल बदमाशों के पैर में गोली लगी है जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया गया है। जबकि तीसरे आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस के मुताबिक इन बदमाशों के नाम संतोष सोनी, नदीम और जीशान हैं। पुलिस को इन बदमाशों के कब्जे से लूटी गई 4 सोने की चेन, तीन अवैध असलहे और जिंदा/खोखा कारतूस और एक मोटरसाइकिल बरामद हुई हैं।

यह भी पढ़े: http://Gyanvapi Masjid case: राम विलास वेदांती ने कहा- दुनिया की किसी मस्जिद में नहीं होता फव्वारा

RELATED ARTICLES

Advertisement

spot_imgspot_img

Advertisement

spot_imgspot_img

-VIDEO ADVERTISEMENT-

-VIDEO ADVERTISEMENT-

Most Popular