spot_imgspot_img
Homeउत्तरप्रदेशकुशीनगर में टॉफी खाने से चार बच्चों की दर्दनाक मौत, CM योगी...

कुशीनगर में टॉफी खाने से चार बच्चों की दर्दनाक मौत, CM योगी ने दिए जांच के आदेश

- Advertisement -

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले में चार बच्चों की टॉफी खाने से मौत हो गई। टॉफी में जहरीला पदार्थ मिले होने की आशंका है। घटना पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री (CM) योगी आदित्यनाथ ने भी संज्ञान लिया है और अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए हैं।

पुलिस अधीक्षक सचिन्द्र पटेल ने बताया कि कुशीनगर के कसया थाना इलाके के कुड़वा उर्फ दिलीपनगर गांव के सिंसई लठउर टोला में आज टॉफी खाने से चार मासूम बच्चे अचेत हो गये थे। अस्पताल ले जाने पर उनकी मौत हो गयी। टॉफी के अलावा पैसे मिलने से कुछ तंत्रमंत्र की बात भी हो सकती है। सारे पहलुओं पर जांच हो रही है। फोरंसिक टीम भी जांच कर रही है। जो होगा अवगत कराया जाएगा।  बच्चों की टॉफी खाने से हुई मौत के मामले का मुख्यमंत्री (CM) ने संज्ञान लिया। घटना पर दुख व्यक्त करते हुए जांच के निर्देश दिए हैं। उन्होंने पीड़ित परिवार को भी तत्काल सहायता प्रदान करने के निर्देश दिए हैं।

यह भी पढ़े: http://पंजाब के CM ने भ्रष्टाचार विरोधी हेल्पलाइन शुरू की, लोगों से रिश्वत मांगने वाले अधिकारियों के खिलाफ ‘9501200200’ डायल करने का आग्रह किया

RELATED ARTICLES

Advertisement

spot_imgspot_img

Advertisement

spot_imgspot_img

-VIDEO ADVERTISEMENT-

-VIDEO ADVERTISEMENT-

Most Popular