spot_imgspot_img
Homeउत्तरप्रदेशग्राम्य विकास राज्यमंत्री के काफिले पर किया हमला, कार का टूटा शीशा

ग्राम्य विकास राज्यमंत्री के काफिले पर किया हमला, कार का टूटा शीशा

- Advertisement -

देवरिया: जिले में ग्राम्य विकास राज्यमंत्री विजय लक्ष्मी गौतम ( Vijay Laxmi Gautam) को जान से मारने की नीयत से दो युवकों ने काफिले पर हमला बोल दिया। इससे उनकी गाड़ी का शीशा टूट गया। पीएसओ की तहरीर पर एक नामजद और अज्ञात के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। अंदेशा जताया है कि बड़ी साजिश हो सकती है।

प्रदेश सरकार की ग्राम्य विकास मंत्री विजय लक्ष्मी गौतम ( Vijay Laxmi Gautam) के पीएसओ प्रवीन कुमार यादव ने कोतवाली में की तहरीर देकर बताया है कि सोमवार की दोपहर में दो बजे राज्यमंत्री सदर कोतवाली के सोनूघाट से जनपद कुशीनगर जा रही थीं। साथ में वाहन चालक, पीएसओ व एक अन्य व्यक्ति वाहन में मौजूद थे। जब राज्यमंत्री की गाड़ी कोतवाली थाना क्षेत्र के परसिया भडारी गांव की सड़क पर जा रही थी तो अचानक काफिले के बीच में दो बाइक सवार युवक आ गए।

मंत्री ( Vijay Laxmi Gautam) की साइड के बाएं तरफ लोहे के किसी धारदार हथियार से हमला कर दिया। जिससे गाड़ी का शीशा टूट गया और गाड़ी पलटने से किसी तरह बची। इसके बाद सीसीटीवी कैमरे के जरिए युवकों की पहचान की गई तो पता चला कि उनमें से एक हमलावर रमन सिंह निवासी परसिया भंडारी का है। जो राज्य मंत्री को जान से मारने के मकसद से आया था। माना जा रहा है कि जनप्रतिनिधि पर ऐसा हमला किसी बड़ी साजिश का हिस्सा हो सकता है। आरोप है कि युवक गाली देते हुए जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गया। पुलिस ने इस मामले में रमन सिंह और अज्ञात पर जानलेवा हमला सहित विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। एसपी राजेश कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर दिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।

यह भी पढ़े: http://जनपद प्रभारी मंत्री प्रेम चन्द अग्रवाल की उपस्थिति में ‘स्वतन्त्रता दिवस की 77 वीं वर्षगांठ हर्षाेल्लास एवं धूमधाम से मनाई गई

RELATED ARTICLES

Advertisement

spot_imgspot_img

Advertisement

spot_imgspot_img

-VIDEO ADVERTISEMENT-

-VIDEO ADVERTISEMENT-

Most Popular