Friday, March 27, 2026
spot_imgspot_img
spot_imgspot_img
Homeउत्तरप्रदेशUP में अगले 5 दिन रहेगा बर्फीली हवाओं का कहर, वेस्ट यूपी...

UP में अगले 5 दिन रहेगा बर्फीली हवाओं का कहर, वेस्ट यूपी के लिए अलर्ट

लखनऊ: उत्तर प्रदेश (UP)  में अगले पांच दिनों तक बर्फीली हवाओं से लोगों की दुश्वारी और बढ़ने वाली है। मौसम विभाग (Weather Department) ने गलन बढ़ाने वाली ठंड को लेकर वेदर अलर्ट भी जारी किया है। मौसम की खतरनाक स्थिति के हिसाब से जिलों को यलो अलर्ट, ऑरेंज अलर्ट या रेड अलर्ट में बांटा गया है। वहीं पश्चिमी उत्तर प्रदेश बर्फीली हवाओं से ज्यादा कांप रहा है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 16 जनवरी को भी तमाम स्थानों पर घना कोहरा रहने के आसार हैं। साथ ही कोल्ड डे (Cold Day) की स्थिति तमाम इलाकों में देखी जा सकती है। 17 जनवरी को भी मौसम के ऐसे ही हालात देखे जा सकते हैं।

दो दिन की मामूली राहत के बाद बार फिर पश्चिमी उत्तर प्रदेश (UP) गलन ठिठुरन की चपेट में है। कुछ इलाकों में तो पारा तेजी से लुढ़का है। आगरा 3.8 डिग्री न्यूनतम तापमान के साथ उत्तर प्रदेश में रविवार सबसे ठंडा शहर रहा। शनिवार को दर्ज 11.6 डिग्री तापमान के मुकाबले यहां 7.8 डिग्री सेल्सियस की गिरावट रही। मौसम विभाग के अनुसार, पश्चिमी उत्तर प्रदेश में अगले कुछ दिन शीत लहर जारी रहने के आसार हैं। कोहरे को लेकर यलो अलर्ट भी है।

यह भी पढ़े: http://उत्तराखंड पुलिस दारोगा भर्ती परीक्षा मामले में 20 संदिग्ध दरोगा पर गिरी गाज

RELATED ARTICLES

-VIDEO ADVERTISEMENT-

Most Popular