Wednesday, June 25, 2025
Homeउत्तरप्रदेशसमाजवादी कारवां अब नहीं रूकने वाला: अखिलेश यादव

समाजवादी कारवां अब नहीं रूकने वाला: अखिलेश यादव

लखनऊ: समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व सीएम अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav)  ने कहा है कि मध्य प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी के लिए अच्छी संभावनाएं हैं। हम पूरी ताकत के साथ चुनाव में उतरेंगे। आपसी तालमेल और एकजुटता से वहां चुनाव में अपेक्षित परिणाम आ सकते हैं। उन्होंने याद दिलाया कि 2003 में समाजवादी पार्टी के सात विधायक जीत दर्ज करा चुके हैं। इस बार पहले से अधिक समाजवादी विधायक जीत कर आयेंगे।

अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav)  आज पार्टी मुख्यालय लखनऊ में मध्य प्रदेश के समाजवादी पार्टी के नेताओं तथा पदाधिकारियों की बैठक को सम्बोधित कर रहे थे। बैठक में मध्य प्रदेश के संभावित विधानसभा प्रत्याशियों के नामों पर भी चर्चा हुई। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी के पास निष्ठावान कार्यकर्ता बड़ी संख्या में है। समाजवादी कारवां अब रूकने वाला नहीं है। गरीब, पिछड़े समाज की आबादी समाजवादी पार्टी की असली ताकत है।

सपा अध्यक्ष (Akhilesh Yadav)  ने कहा कि मध्य प्रदेश में भी यूपी में समाजवादी सरकार के समय हुए विकास कार्यों की चर्चा होती है। यहां की उपलब्धियों का मध्य प्रदेश की जनता के बीच और प्रचार-प्रसार किया जाना चाहिए। मध्य प्रदेश में आदिवासियों की बड़ी संख्या है, हमें उनके बीच अपनी पैठ बनानी चाहिए। समाजवादी पार्टी शोषितों, वंचितों तथा पिछड़ों को हक और सम्मान दिलाने के लिए प्रतिबद्ध है।

अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा सरकार गरीबों की दुश्मन है। भाजपा को लोकतंत्र की परवाह नहीं है।  यूपी में भाजपा सरकार ने विकासकार्यों को ठप्प कर दिया है। मध्य प्रदेश में भी घोर गरीबी, बेकारी और अन्याय-अत्याचार है। किसानों के साथ भाजपा का रवैया उपेक्षापूर्ण है। भाजपा की सरकारों में नौजवानों का कोई भविष्य नहीं है। अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav)  ने कहा कि  यूपी की तरह मध्य प्रदेश में भी भाजपा सरकार ने घोटाले कर रखे हैं। वहां भी भ्रष्टाचार की गंगा बह रही है। किसान, नौजवान सभी परेशान है। महंगाई और बेरोजगारी की मार से लोग कराह रहे हैं। मध्य प्रदेश की जनता भाजपा सरकार से छुटकारा पाना चाहेगी।

मध्य प्रदेश से आए कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों ने संकल्प लिया कि वह अखिलेश यादव के निर्देश मानेंगे। कार्यकर्ताओं ने उन्हें आश्वासन दिया कि इस बार मध्य प्रदेश में समाजवादी विधायक बड़ी संख्या में जीत कर आएंगे।

आज की बैठक में बलराम यादव, राजेन्द्र चौधरी, रामायण सिंह पटेल, उदयवीर सिंह, श्यामसुन्दर यादव, दीप नारायण सिंह उर्फ दीपक यादव, व्यासजी गोंड, गौरी यादव, अशोक यादव सहित अन्य प्रमुख नेता एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। मध्य प्रदेश लोधी महासभा के प्रदेश उपाध्यक्ष उधम सिंह लोधी ने आज समाजवादी पार्टी की नीतियों और अखिलेश यादव के नेतृत्व में आस्था जताते हुए समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की है। अखिलेश यादव ने उम्मीद जताई है कि उधम सिंह लोधी के आने से समाजवादी पार्टी मध्य प्रदेश में मजबूत होगी।

यह भी पढ़े: http://मुख्यमंत्री ने रूद्रपुर पहुंच किया 2435.11 लाख की 4 योजनाओं का लोकार्पण

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_imgspot_img

Most Popular