spot_imgspot_img
Homeउत्तरप्रदेशसात साल की बालिका के साथ दुष्कर्म, आरोपी हिरासत में

सात साल की बालिका के साथ दुष्कर्म, आरोपी हिरासत में

- Advertisement -

औरैया। उत्तर प्रदेश के औरैया जिले में सदर क्षेत्र के एक गांव में मंगलवार को शौचक्रिया के लिए खेत पर गई सात वर्षीय बालिका के साथ युवक ने दुष्कर्म (Rape) किया।

इस दौरान मां के खेत पर पहुंचने और शोर मचाने से ग्रामीणों ने दौड़कर आरोपी राजेश को पकड़ लिया। घटना की सूचना पर सीओ सिटी एवं कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंचे और आरोपी को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने बालिका को मेडिकल जांच के लिए अस्पताल भेजा है। आरोपी के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत किया गया है।

आरोपी को घटना को कारित करते बालिका की मां ने देख लिया‌। उसके चिल्लाने पर काफी लोग आ गये और आरोपी को पकड़ लिया। इसके बाद घटना की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस ने गांव जाकर आरोपी को हिरासत में ले लिया। वादी की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत किया गया है।

इस संबंध में सीओ सदर महेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि एक सात वर्षीय बालिका अपने घर से करीब 200 मीटर दूरी पर खेतों में शौच क्रिया के लिए गई हुई थी। उसी समय हमीरपुर जनपद के गांव जरिया निवासी 26 वर्षीय भट्ठा मजदूर राजेश ने उसके साथ दुष्कर्म किया। मौके पर एक शराब का क्वार्टर भरा हुआ एवं एक खाली बरामद हुआ है। फील्ड यूनिट के द्वारा सभी साक्ष्य संकलित कर लिए गये हैं। आरोपी के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया गया है।

RELATED ARTICLES

Advertisement

spot_imgspot_img

Advertisement

spot_imgspot_img

-VIDEO ADVERTISEMENT-

-VIDEO ADVERTISEMENT-

Most Popular