spot_imgspot_img
Homeउत्तरप्रदेशलखनऊ का लेवाना होटल होगा ध्वस्त, LDA ने जारी किया आदेश

लखनऊ का लेवाना होटल होगा ध्वस्त, LDA ने जारी किया आदेश

लखनऊ: लखनऊ के लेवाना अग्निकांड को लेकर लखनऊ विकास प्राधिकरण (LDA) का बड़ा फैसला सामने आया है। एलडीए के विहित प्राधिकारी ने लेवाना होटल को गिराए जाने का आदेश जारी किया है। जिसके बाद अब होटल के पास एक महीने का समय है, अगर 1 महीने के अंदर होटल को अगर राहत नहीं मिलती है तो एलडीए (LDA) का बुलडोज़र चलेगा। बता दें, लेवाना अग्निकांड में 4 लोगों की मौत हो गई थी। जब मामले की जांच की गई तो मालूम हुआ कि होटल का निर्माण बिना नक्शे के किया गया था।

दरअसल पूरा मामला 5 सितंबर 2022 का है, जब राजधानी लखनऊ के हजरतगंज इलाके के लेवाना होटल में आग ने चार लोगों की जान ले ली थी जबकि 10 लोग घायल हुए थे। सीएम योगी आदित्यनाथ ने मामले को संज्ञान में लेते हुए दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए। वहीं, जब मामले की प्रशासन द्वारा जांच की गई तो मालूम हुआ कि होटल का निर्माण बिना नक्शे के किया गया है। ज‍िसके बाद होटल को सील कर द‍िया गया था, अब उसे जमींदोज करने की तैयारी है।

यह भी पढ़े: http://CM ने बच्चों को दी नई ऊर्जा के साथ जीवन में आगे बढ़ने की सीख

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_imgspot_img

Most Popular