spot_imgspot_img
Homeउत्तरप्रदेशखाली प्लॉट में मिली युवती की लाश, पहचान छिपाने के लिए चेहरा...

खाली प्लॉट में मिली युवती की लाश, पहचान छिपाने के लिए चेहरा जलाया

लखनऊ: राजधानी के सैरपुरा थाना क्षेत्र में गुरुवार की सुबह खाली प्लाट में एक युवती की लाश (Dead Body) मिली है। सूचना मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच की। हत्यारों ने युवती की दुपट्टे से गला घोटने के बाद पहचान छिपाने के लिए उसका चेहरा जलाया है। पुलिस शव के हुलिए के आधार पर मृतका की शिनाख्त का प्रयास कर रही है। प्रभारी निरीक्षक सुनील कुमार तिवारी ने बताया कि सरौरा गांव के सुशील नाम के युवक ने खाली प्लाट में युवती की लाश मिलने की सूचना दी। मौके पर पहुंचकर जांच की गई तो प्रारांभिक तहकीकात पता चला कि युवती की हत्या कर लाश (Dead Body)  यहां पर फेंका गया है।

शिनाख्त मिटाने के लिए आरोपितों ने दुपट्टा उसके चेहरे पर रखकर जलाया है। युवती की शरीर पर नीले रंग का सलवार सूट है। शव को कब्जे में लेकर मृतका की पहचान का प्रयास किया जा रहा है। शिनाख्त के लिए आसपास जिलों से लापता युवतियों की सूची मांगी गई है। आगे की कार्रवाई पोस्टमार्टम रिपोर्ट और शिनाख्त के आधार की जाएगी।

यह भी पढ़े: http://आज का पंचांग व दैनिक राशिफल उत्तराखंड जागरण पर

RELATED ARTICLES

-VIDEO ADVERTISEMENT-

Most Popular