Friday, March 27, 2026
spot_imgspot_img
spot_imgspot_img
Homeउत्तरप्रदेशलखनऊ के ओलंपिया जिम में लगी आग, कई लोगों के फंसे होने...

लखनऊ के ओलंपिया जिम में लगी आग, कई लोगों के फंसे होने की आशंका

लखनऊ: प्रदेश की राजधानी से एक बड़ी खबर आ रही है। यहां बादशाह नगर स्थिति ओलंपिया जिम में आग लग गई। जिम के अंदर कई लोगों के फंसे होने की आशंका है। राहत एवं बचाव कार्य शुरू कर दिया गया है। मौके पर फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां पहुंच गई हैं। आग बूझाने का प्रयास किया जा रहा है। कुछ दिन पहले ही लखनऊ की एक इमारत में आग लगने से कई लोगों की मौत हो गई थी। फिलहाल आग लगने की वजह का पता नहीं चल सका है।

जैसे ही बिल्डिंग से धुआं निकलता दिखा, स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना तत्काल फायर ब्रिगेड कर्मचारियों को दी। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने आग बूझाने का काम शुरू किया। धुआं बाहर निकालने के लिए जिम से कांच तोड़े गए। मौके पर हाइड्रोलिक मशीन बुलाकर राहत कार्य में तेजी लाई गई है। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक जिम में 15 लोग फंसे थे, सभी को बाहर निकाल लिया गया है। फिलहाल सभी कमरों की चेकिंग की जा रही है।

यह भी पढ़े: http://DM विनय शंकर पाण्डेय ने परिवहन कार्यालय रोशनाबाद में फस्र्ट रिस्पोंडर प्रशिक्षण कार्यक्रम का दीप प्रज्ज्वलित कर शुभारम्भ किया

RELATED ARTICLES

-VIDEO ADVERTISEMENT-

Most Popular