spot_imgspot_img
Homeउत्तरप्रदेशगाजीपुर में भी प्रयागराज शूटआउट जैसी घटना का अंदेशा

गाजीपुर में भी प्रयागराज शूटआउट जैसी घटना का अंदेशा

- Advertisement -

गाजीपुर : महंत पप्‍पू गिरि को 2009 के मारपीट और रंगदारी मांगने के मामले में गवाह न देने की धमकी मिली है। महंत पप्‍पू गिरि का आरोप है कि मुख्‍तार अंसारी के शूटर अंगद राय ने उन्‍हें यह धमकी दी है। बता दें कि माफिया अंगद राय जमानत पर रिहा हुआ है। महंत पप्‍पू गिरि ने सूबे के मुखिया योगी आदित्‍यनाथ पर भरोसा जताया है। उन्‍होंने कहा कि वह माफिया के खिलाफ गवाही देंगे।

दरअसल, महंत पप्‍पू गिरि ने मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ को एक पत्र भेजा है। इसमें उन्‍होंने बताया कि गाजीपुर में इन दिनों मुख्तार अंसारी का शूटर माफिया अंगद राय रिहा पर बाहर आया है। 2009 के मारपीट और रंगदारी मांगने के मामले में वह गवाह हैं। ऐसे में माफिया डॉन मुख्तार अंसारी के शूटर अंगद राय के खिलाफ जिला के एडीजे कोर्ट के समक्ष 14 मार्च 2023 को गवाही होनी है। अंगद राय द्वारा गवाही न देने की धमकी दी जा रही है।

यह भी पढ़े: http://जल जीवन मिशन को मार्च 2024 से पहले पूर्ण करने के लिए ऑनरशिप लें जिलाधिकारी: राधा रतूड़ी

RELATED ARTICLES

Advertisement

spot_imgspot_img

Advertisement

spot_imgspot_img

-VIDEO ADVERTISEMENT-

-VIDEO ADVERTISEMENT-

Most Popular