Tuesday, March 24, 2026
spot_imgspot_img
spot_imgspot_img
Homeउत्तरप्रदेशप्रदेश के विकास से परिवारवादी और तमंचावादी परेशान: CM योगी

प्रदेश के विकास से परिवारवादी और तमंचावादी परेशान: CM योगी

हापुड़/लखनऊ: हापुड़ से कुछ दूरी पर जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट बन रहा है, जो कनेक्टिविटी को बेहतर करेगा। वैसे तो हापुड़ की अपनी पहचान रही है। कोई भी भोजन हापुड़ के पापड़ के बगैर पूरा नहीं हो सकता है। इसके बिना भोजन का स्वाद ही फीका पड़ जाता है। पिछली सरकारों में जहां हापुड़ अपनी पहचान खो रहा था, वहीं हमारी सरकार ने हापुड़ को फिर से वैश्विक पहचान दिलायी है। यही नहीं गढ़मुक्तेश्वर को एक पवित्र धाम के रूप में विकसित करने के लिए बाबूगढ़ में काम किया जा रहा है। ये बातें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने हापुड़ में आयोजित नगर निकाय जनसभा को संबोधित करते हुए कही।

हापुड़ को भी जोड़ेगी रैपिड रेल

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने कहा कि देश की पहली रैपिड रेल दिल्ली से गाजियाबाद हापुड़ होते हुए मेरठ को जोड़ेगी। वहीं गंगा एक्सप्रेसवे मेरठ को हापुड़ से होते हुए प्रयागराज से जुड़ेगी, जिससे जहां पहले प्रयागराज पहुंचने में 12 से 16 घंटे लगते हैं इससे आप मात्र 6 घंटे में अपनी यात्रा पूरी कर सकेंगे। यह नए उत्तर प्रदेश की पहचान बन रही है। इतना ही नहीं 12 लेने एक्सप्रेस वे हाईवे दिल्ली से मेरठ की दूरी को उसने सीमित कर दिया है अब मात्र 45 मिनट की दूरी तय की जा सकती है।

प्रदेश में इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट के बड़े-बड़े कार्यों के साथ पिछले 9 बरसों में करोड़ों गरीबों को सिर ढंकने के लिए आवास, शौचालय, आयुष्मान भारत का कार्ड, जन धन के अकाउंट खोले गए। पूरी दुनिया में भारत ही एक मात्र ऐसा देश है जिसने कोरोना काल खंड से लेकर अब तक फ्री में राशन अपने नागरिकों को दे रहा है।

यह भी पढ़े: http://CM धामी ने श्री कल्याणिका हिमालय देवस्थानम के वार्षिकोत्सव कार्यक्रम में प्रतिभाग किया

RELATED ARTICLES

-VIDEO ADVERTISEMENT-

Most Popular