Friday, February 6, 2026
spot_imgspot_img
spot_imgspot_img
Homeउत्तरप्रदेशEarthquake: लखनऊ समेत यूपी के कई जिलों में देर रात महसूस किये...

Earthquake: लखनऊ समेत यूपी के कई जिलों में देर रात महसूस किये गए भूकंप के झटके

लखनऊ:  लखनऊ में देर रात भूकंप (Earthquake) के झटके महसूस किए गए हैं। रात करीब सवा एक बजे भूकंप का लखनऊ और आसपास के जिलों में असर महसूस किया गया। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 5.2 थी। जबकि भूकंप का एपीसेंटर (Epicenter) जमीन से 82 किमी गहराई में होने की वजह से ज्यादा असर नहीं दिखाई दिया। इन भूकंप का केंद्र भी लखनऊ ही था। लखनऊ में देर रात आए 5.2 के भूकंप का केंद्र राजधानी से 139 किमी दूर उत्तर-पूर्व के ओर बताया जा रहा है। इस संबंध में नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी ने जानकारी दी है। एनसीएस के अनुसार लखनऊ के आसपास लखीमपुर खीरी के अलावा कई जिलों में महसूस (Earthquake) किया गया है। मुरादाबाद और नोएडा में भी लोगों ने भूकंप का एक हल्का झटका महसूस किया है।

यह भी पढ़े: http://UKSSSC paper leak: उत्तराखंड STF ने उत्तर प्रदेश में की पहली गिरफ्तारी

RELATED ARTICLES

-VIDEO ADVERTISEMENT-

Most Popular