Sunday, March 22, 2026
spot_imgspot_img
spot_imgspot_img
Homeउत्तरप्रदेशनोएडा में खाना बनाते वक्त सिलेंडर में लगी आग, 4 लोग झुलसे

नोएडा में खाना बनाते वक्त सिलेंडर में लगी आग, 4 लोग झुलसे

नोएडा: दिल्ली से सटे नोएडा में रविवार को एक बड़ा हादसा हो गया,,जहां खाना बनाते समय रसोई गैस के छोटे सिलेंडर में आग लग गई। इस हादसे में चार लोग गंभीर रूप से झुलस गए। सभी घायलों को इलाज के लिए नोएडा के जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया। लेकन पुलिस के एक अधिकारी के मुताबिक उनकी गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने इन सभी को दिल्ली के अस्पताल में रेफर कर दिया कर दिया गया है। इस घटना के बारे में जानकारी देते हुए पुलिस आयुक्त आलोक सिंह के प्रवक्ता ने बताया कि ये हादसा नोएडा के थाना फेज- वन क्षेत्र के सेक्टर 10 में हुआ। जहां रहने वाले बागी, नागेंद्र कुमार, बंटी कुमार, मनोज कुमार सेक्टर 121 स्थित एक सोसाइटी में सिक्योरिटी गार्ड के रूप में काम करते हैं। ये सभी मूल रूप से बिहार के रहने वाले हैं। ये चारों एक साथ रहते थे। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि रविवार की रात को खाना बनाते समय छोटे गैस सिलेंडर में आग लग गई, जिसकी वजह से चारों गंभीर रूप से झुलस गए।

यह भी पढ़े: http://जर्मनी में पीएम मोदी: G7 के मौके पर दुनिया के नेताओं से मिलेंगे PM 

RELATED ARTICLES

-VIDEO ADVERTISEMENT-

Most Popular