spot_imgspot_img
Homeउत्तरप्रदेशसीएम योगी ने दी शारदीय नवरात्र के शुभ अवसर पर प्रदेशवासियों को...

सीएम योगी ने दी शारदीय नवरात्र के शुभ अवसर पर प्रदेशवासियों को बधाई

- Advertisement -

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने शारदीय नवरात्रि के शुभ अवसर पर प्रदेशवासियों को आज हार्दिक शुभकामनाएं दीं ।

मुख्यमंत्री (CM Yogi) ने जारी संदेश में कहा कि भारत की सनातन धर्म की परम्परा में मां दुर्गा की उपासना का प्राचीन काल से ही अत्यधिक महत्व है। मां दुर्गा शक्ति की अधिष्ठात्री देवी हैं। इनके अनन्त रूप हैं लेकिन प्रधान नौ रूपों में नवदुर्गा बनकर आदिशक्ति चराचर जगत पर अपनी करुणा की वर्षा करती हैं।

उन्होंने (CM Yogi)  कहा “ नवरात्रि का कार्यक्रम मातृशक्ति के प्रति भारत के भावना का प्रभावी प्रतिनिधित्व करता है। आइए, इस अवसर पर आध्यात्मिक साधना के साथ ही नारी गरिमा की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलम्बन के प्रतीक स्वरूप ‘‘मिशन शक्ति’’ चतुर्थ संस्करण को सफल बनाएं।”

यह भी पढ़े:पर्यटकों के लिए खोले गए बिजरानी और गर्जिया जोन

RELATED ARTICLES

Advertisement

spot_imgspot_img

Advertisement

spot_imgspot_img

-VIDEO ADVERTISEMENT-

-VIDEO ADVERTISEMENT-

Most Popular