spot_imgspot_img
Homeउत्तरप्रदेशशराब के नशे में डीजे पर डांस को लेकर होली पर खूनखराबा,...

शराब के नशे में डीजे पर डांस को लेकर होली पर खूनखराबा, एक युवक ने दम तोड़ा

- Advertisement -

चंदौली: उत्तर प्रदेश के चंदौली (Chandauli News) में होली की पूर्व संध्या (Holika Dahan 2023) पर शराब के नशे में हुड़दंग करे रहे युवकों को मना करने को लेकर दो पक्षों मे जमकर मारपीट हो गई। इस दौरान दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे। जिसमें से एक युवक की बुधवार सुबह ट्रामा सेंटर में इलाज के दौरान मौत हो गयी। जबकि एक का इलाज चल रहा है। पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया है और कार्रवाई में जुट गई है। दरअसल, पूरा मामला चकिया कोतवाली क्षेत्र के लतीफ शाह इलाके का है। यहां मंगलवार की देर रात शराब के नशे में डीजे पर डांस करते समय दो पक्षों में जमकर मारपीट हो गयी। जिसमें रामनरेश, विमलेश यादव और अरमान गंभीर रूप से घायल हो गए। ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना देते हुए घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां पर प्राथमिक उपचार के बाद रामनरेश की हालत गंभीर होने पर ट्रामा सेंटर वाराणसी रेफर कर दिया। इलाज के दौरान बुधवार की सुबह रामनरेश की मृत्यु हो गई।

यह भी पढ़े: http://मुख्तार अंसारी के मददगारों पर चला बाबा का बुलडोजर

RELATED ARTICLES

Advertisement

spot_imgspot_img

Advertisement

spot_imgspot_img

-VIDEO ADVERTISEMENT-

-VIDEO ADVERTISEMENT-

Most Popular