spot_imgspot_img
Homeउत्तरप्रदेशसाबरमती जेल में बंद अतीक अहमद से होगी पूछताछ, पुलिस ने माफिया...

साबरमती जेल में बंद अतीक अहमद से होगी पूछताछ, पुलिस ने माफिया के करीबियों को उठाया

- Advertisement -

प्रयागराज: बीएसपी विधायक राजू पाल हत्याकांड (Raju Pal Murder Case) के मुख्य गवाह उमेश पाल (Umesh Pal Murder) की शुक्रवार को दिनदहाड़े बेखौफ बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी। वहीं इस पूरे हत्याकांड (Prayagraj Shootout) के तार अहमदाबाद की साबरमती जेल में बंद माफिया अतीक अहमद (Atique Ahmed) से जुड़ रहे हैं। बताया जा रहा है कि पुलिस की टीमें माफिया अतीक से पूछताछ के लिए गुजरात जाएंगी। सूत्रों के मुताबिक, पुलिस ने पूछताछ के अतीक अहमद के दो बेटों समेत 7 लोगों को हिरासत में लिया है।अतीक अहमद के बेटे एहजम और आबान हिरासत में लिए गए हैं। पुलिस सभी लोगों से पूछताछ कर रही है।

गौरतलब है कि पूर्व बसपा विधायक राजू पाल की हत्या का आरोप माफिया अतीक अहमद और उसके भाई पर है। वहीं, इस घटना में अतीक का नाम सामने आने के बाद पुलिस टीम कल सुबह अहमदाबाद के लिए रवाना हो सकती है। यहां साबरमती जेल में बंद माफिया से पुलिस पूछताछ करेगी।

यह भी पढ़े: http://चुनाव जीतने के साथ जनता का दिल भी जीतना जरूरी: दुष्यंत कुमार गौतम

RELATED ARTICLES

Advertisement

spot_imgspot_img

Advertisement

spot_imgspot_img

-VIDEO ADVERTISEMENT-

-VIDEO ADVERTISEMENT-

Most Popular