Friday, March 27, 2026
spot_imgspot_img
spot_imgspot_img
Homeउत्तरप्रदेशविश्व कप जीतने के बाद सबसे पहले अर्चना बनवाएंगी अपना आशियाना

विश्व कप जीतने के बाद सबसे पहले अर्चना बनवाएंगी अपना आशियाना

उन्नाव: भारत की महिला टीम ने अंडर-19 टी20 वर्ल्‍ड कप जीत लिया है। दरअसल, इंडियन अंडर-19 महिला टीम ने रविवार को हुए फाइनल मुकाबले में इंग्‍लैंड को करारी हार दी। कैप्टन शेफाली की अगुआई में भारत की महिला क्रिकेट टीम ने मुकाबले में बेहतरीन प्रदर्शन किया। कप्‍तान के अलावा उन्नाव की बेटी अर्चना देवी ने इंग्‍लैंड के खिलाफ फाइनल मैच में 3 विकेट लिया।

आपको बता दें कि अर्चना देवी ने कड़ी मेहनत के दम पर टीम इंडिया में अपनी जगह बनाई है। आज अर्चना उन्नाव पहुंचीं, जहां उनका जोरदार स्वागत किया गया। इस मामले में उन्नाव पहुंची क्रिकेटर अर्चना देवी ने जी मीडिया से एक्सक्लूसिव बातचीत की। भारत को अंडर-19 टी20 महिला वर्ल्ड कप दिलाने वाली क्रिकेटर अर्चना देवी ने कहा कि मैं सबसे पहले अपना घर बनवाऊंगी। बता दें कि अर्चना का घर अभी भी कच्चा है, यानी मिट्टी है। उसी कच्चे घर में अर्चना और उनके परिवार के लोग रहते हैं। उन्होंने कहा कि विश्व कप जीतने के बाद मैं सबसे पहले अपना घर बनाऊंगी। गरीब लोगों को वो सपोर्ट करेंगी।

यह भी पढ़े: http://केंद्रीय बजट की खूबियों को जनता तक पहुंचाने के उद्देश्य से BJP के वरिष्ठ नेताओं की जिम्मेदारी तय

RELATED ARTICLES

-VIDEO ADVERTISEMENT-

Most Popular