Home धर्म सज गया लाल बाग के राजा का दरबार, आशीर्वाद लेने पहुंचे कार्तिक आर्यन

सज गया लाल बाग के राजा का दरबार, आशीर्वाद लेने पहुंचे कार्तिक आर्यन

0
सज गया लाल बाग के राजा का दरबार, आशीर्वाद लेने पहुंचे कार्तिक आर्यन

मुंबई:आज देश भर में धूम-धाम से गणेश चतुर्थी का त्योहार मनाया जा रहा है। घर-घर में बप्पा विराजित किए जा रहे हैं। आम जनता के साथ-साथ बॉलीवुड सेलेब्स में भी गणेश उत्सव को लेकर जमकर उत्साह देखने को मिल रहा है। कई सेलेब्स ने अपने घर बप्पा का स्वागत कर लिया है। शिल्पा शेट्टी, कार्तिक आर्यन, जैकी श्रॉफ और शाहरुख खान ने अपने घर बप्पा को विराजित किया है।

 

महाराष्ट्र के मुंबई में गणपति का भव्य मंदिर है, जिसे लाल बाग के राजा (Lalbaugcha Raja) के नाम से जाना जाता है। लाल बाग के राजा (Lalbaugcha Raja) की स्थापना पिछले 90 सालों से हो रही है। वहीं, अब साल 2023 में गणेश चतुर्थी (Ganesh Chaturthi) पर लाल बाग के राजा की पहली झलक सामने आ गई है।

हर बार की तरह इस बार भी बप्पा को बेहद ही खूबसूरत अंदाज में सजाया गया है। वहीं, अब लाल बाग के राजा (Lalbaugcha Raja) के दर्शन करने के लिए बॉलीवुड सेलेब्स भी पहुंच रहे हैं। हाल ही में एक वीडियो सामने आया है, जिसमें देखा जा सकता है कि बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन (Kartik Aryan) लाल बाग के राजा का आशीर्वाद लेते दिखाई दे रहे हैं।

इस फेमस एक्टर पर टूटा दुखों का पहाड़, 16 की बेटी ने की सुसाइड

बता दें कि लाल बाग के राजा (Lalbaugcha Raja) के आगमन की तैयारियां कई दिनों पहले ही शुरू हो गई थी। अब जैसे की बप्पा का भव्य आगमन हुआ, लोग बड़ी संख्या में लाल बाग राजा की पहली झलक देखने के लिए मंदिर परिसर पहुंच रहे हैं।

यह भी पढ़े: मां यशोदा की भूमिका में होती हैं आंगनबाड़ी कार्यकर्ता: सीएम योगी