spot_imgspot_img
Homeउत्तराखंडहरिद्वार में मकर संक्रांति का गंगा स्नान, श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ा

हरिद्वार में मकर संक्रांति का गंगा स्नान, श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ा

- Advertisement -

धर्मनगरी हरिद्वार में आज मकर संक्रांति के अवसर पर साल का पहला गंगा स्नान हो रहा है।

हर की पौड़ी पर श्रद्धालुओं का तांता लगा हुआ है। सुबह से ही हजारों श्रद्धालु मां गंगा में आस्था की डुबकी लगा रहे हैं और पुण्य अर्जित कर रहे हैं।

हरिद्वार: मकर संक्रांति के इस पावन अवसर पर लाखों श्रद्धालुओं के हरिद्वार पहुंचने की उम्मीद है। इसे देखते हुए पुलिस-प्रशासन ने व्यापक तैयारियां की हैं।

हरिद्वार एसएसपी प्रमेंद्र डोभाल ने बताया कि पूरे मेला क्षेत्र को 8 जोन और 28 सेक्टरों में बांटा गया है। हर जोन की जिम्मेदारी अधिकारियों को सौंपी गई है।

श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए जिला पुलिस के 400 जवान, पीएसी की 3 कंपनियां, और अन्य जिलों से आए 1000 पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं।

पुलिस अधिकारियों ने मेला क्षेत्र में ब्रीफिंग के दौरान सभी कर्मियों को जरूरी दिशा-निर्देश दिए हैं।

RELATED ARTICLES

Advertisement

spot_imgspot_img

Advertisement

spot_imgspot_img

-VIDEO ADVERTISEMENT-

-VIDEO ADVERTISEMENT-

Most Popular