spot_imgspot_img
Homeउत्तराखंडबदरीनाथ के कपाट खुलने की तिथि घोषित, पांडुकेश्वर में आयोजित कुबेर पंचमी...

बदरीनाथ के कपाट खुलने की तिथि घोषित, पांडुकेश्वर में आयोजित कुबेर पंचमी टीका उत्सव

- Advertisement -

चमोली: ऋतु राज पर्व वसंत पंचमी के पावन अवसर पर बदरी विशाल द्वार खुलने की तिथि घोषित की गई. जिसकी खुशी में पांडुनगरी पांडुकेश्वर में बड़े ही धूम धाम से चौफुला, चांचडी और दाकुडी लोक नृत्य संगीत की गूंज रही. इस मौके पर कुबेर पंचमी टीका उत्सव का आयोजन किया गया. श्री कुबेर देवरा ग्राम कल्याण समिति पांडुकेश्वर के तत्वाधान में महिला मंगल दल, युवक मंगल दल, सहित तीनों थोकों के अध्यक्षों और प्रतिनिधियों की उपस्थिति में कुबेर मंदिर प्रांगण में पूजा अर्चना सहित विशेष धार्मिक आयोजन संपादित किये.

समिति के सचिव राम नारायण भंडारी ने बताया आज बसंत पंचमी के पर्व यहां पांडुनगरी में भगवान बदरी विशाल जी के कपाट खुलने की तिथि की घोषणा हुई है. जिसकी खुशी में कुबेर टीका पंचमी उत्सव मनाया गया है. घाटी के आराध्य कुबेर भंडारी महाराज को समर्पित इस आयोजन में आज सुबह नित्य दैनिक पूजाओं भोग के साथ आज भगवान श्री कुबेर जी की दो नव निर्मित दिव्य छड़ियों का पूजन किया गया.

जिसके पश्चात पारंपरिक परिधानों में सुसज्जित महिला मंगल दल पांडुकेश्वर की महिलाओ का दल भजन कीर्तन के साथ श्री कुबेर जी के टीका उत्सव के लिए श्री बदरी विशाल जी उद्धव जी की शीतकालीन पूजा स्थली योग ध्यान बदरी मंदिर पहुंचा. जहां पूजा अर्चना के बाद दोपहर में कुबेर मंदिर प्रांगण में गाडू उत्सव का आयोजन हुआ. कल सोमवार को श्री कुबेर भंडारे और भोग प्रसाद वितरण के साथ दो दिवसीय श्री कुबेर टीका पंचमी उत्सव का विधिवत समापन होगा.

RELATED ARTICLES

Advertisement

spot_imgspot_img

Advertisement

spot_imgspot_img

-VIDEO ADVERTISEMENT-

-VIDEO ADVERTISEMENT-

Most Popular