Monday, June 23, 2025
Homeदैनिक राशिफलआज का पंचांग व दैनिक राशिफल उत्तराखंड जागरण पर

आज का पंचांग व दैनिक राशिफल उत्तराखंड जागरण पर

आज का पंचांग और दैनिक राशिफल सिर्फ Uttarakhand Jagran पर

आज 21/10/2022 दिन शुक्रवार का पंचाग व राशिफल

।। आज का पंचांग ।।
🔅 तिथि एकादशी 05:25 PM
🔅 नक्षत्र मघा 12:29 PM
🔅 करण :
बालव 05:25 PM
कौलव 05:25 PM
🔅 पक्ष कृष्ण
🔅 योग शुक्ल 05:46 PM
🔅 वार शुक्रवार

☀ सूर्य व चन्द्र से संबंधित गणनाएँ
🔅 सूर्योदय 06:23 AM
🔅 चन्द्रोदय +03:04 AM
🔅 चन्द्र राशि सिंह
🔅 सूर्यास्त 05:41 PM
🔅 चन्द्रास्त 03:37 PM
🔅 ऋतु शरद

☀ हिन्दू मास एवं वर्ष
🔅 शक सम्वत 1944 शुभकृत
🔅 कलि सम्वत 5124
🔅 दिन काल 11:17 AM
🔅 विक्रम सम्वत 2079
🔅 मास अमांत आश्विन
🔅 मास पूर्णिमांत कार्तिक

☀ शुभ और अशुभ समय
☀ शुभ समय
🔅 अभिजित 11:39:48 – 12:24:58
☀ अशुभ समय
🔅 दुष्टमुहूर्त 08:39 AM – 09:24 AM
🔅 कंटक 01:10 PM – 01:55 PM
🔅 यमघण्ट 04:10 PM – 04:55 PM
🔅 राहु काल 10:37 AM – 12:02 PM
🔅 कुलिक 08:39 AM – 09:24 AM
🔅 कालवेला या अर्द्धयाम 02:40 PM – 03:25 PM
🔅 यमगण्ड 02:51 PM – 04:16 PM
🔅 गुलिक काल 07:48 AM – 09:13 AM
☀ दिशा शूल
🔅 दिशा शूल पश्चिम

☀ चन्द्रबल और ताराबल
☀ ताराबल
🔅 अश्विनी, भरणी, कृत्तिका, मृगशिरा, पुनर्वसु, आश्लेषा, मघा, पूर्वा फाल्गुनी, उत्तरा फाल्गुनी, चित्रा, विशाखा, ज्येष्ठा, मूल, पूर्वाषाढ़ा, उत्तराषाढ़ा, धनिष्ठा, पूर्वाभाद्रपद, रेवती
☀ चन्द्रबल
🔅 मिथुन, सिंह, तुला, वृश्चिक, कुम्भ, मीन ।।

।। आज का राशिफल ।।

1 :- मेष राशिफल
आज का दिन आपके साहस और पराक्रम में वृद्धि लेकर आएगा। अविवाहित जातकों के जीवन में किसी नए मेहमान की दस्तक हो सकती है। आपको किसी व्यक्ति का साथ मिलने से किसी नए काम की शुरुआत कर सकते हैं और आपको अपनी सोच में सकारात्मकता बनाए रखनी होगी तभी आप उसका लाभ उठा पाएंगे। परिवार में आपको अपने मन में चल रही कुछ बातों को माता-पिता के सामने रखने होंगी,नहीं तो आप परेशान रहेंगे। संतान पक्ष की ओर से आपको आज कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है।

2 :- वृष राशिफल
आज का दिन आपके लिए सांसारिक सुखों के साधनों में वृद्धि लेकर आएगा। आप परिवार के सदस्यों के सहयोग से किसी नए वाहन की खरीदारी कर सकते हैं,जिससे परिवार में खुशियां रहेगी,लेकिन सेहत के लिहाज से आज का दिन थोड़ा नरम गरम रहेगा जिसके कारण से आपका कार्य करने में मन नहीं लगेगा। आपको किसी काम के लिए जिद नहीं करनी है,नहीं तो वह गलत हो सकता है।

3 :- मिथुन राशिफल
आज का दिन आपके लिए महत्वपूर्ण रहने वाला है। सुख सुविधाएं मिलने से आप प्रसन्न रहेंगे,लेकिन इसके बाद आपको किसी बात का घमंड नहीं करना है। आपका कोई मित्र आपसे किसी प्रकार की मदद मांग सकते हैं,जिन्हें आपको पूरी अवश्य करना होगा। विद्यार्थियों को बौद्धिक व मानसिक बोझ से छुटकारा मिलता दिख रहा है। आपका कोई परिजन आपके घर मेल मिलाप करने आ सकता है।

4 :- कर्क राशिफल
आज का दिन बिजनेस कर रहे लोगों के लिए कुछ कमजोर रहने वाला है,क्योंकि उन्हें अपनी कुछ योजनाओं को बहुत ही सोच समझकर फाइनल करके आगे बढ़ाना होगा। आपकी कोई पैतृक संपत्ति संबंधित मामला यदि न्यायालय में चल रहा है,तो उसमें फैसला आपके पक्ष में आ सकता है। ऑनलाइन काम कर रहे लोगों को कोई बड़ा ऑर्डर मिलने से उनकी प्रसन्नता का ठिकाना नहीं रहेगा। आप अपने घर के रख रखाव साफ-सफाई आदि पर पूरा ध्यान देंगे और कुछ दैनिक आवश्यकताओं की पूर्ति की के सामान की खरीदारी भी कर सकते हैं।

5 :सिंह राशिफल
आज का दिन आपके लिए रचनात्मक कार्यों से जुड़ने के लिए रहेगा। जीवनसाथी के लिए किसी नए व्यवसाय की शुरुआत करना आपके लिए बेहतर रहेगा,लेकिन आपको संतान की संगति की ओर भी विशेष ध्यान देना होगा। आपके कुछ रक्त संबंधी रिश्ते मजबूत होंगे। आपके कुछ लंबे समय से रुकी हुई योजनाएं आपको अवश्य पूरी करनी होंगी,नहीं तो वह बाद में समस्या खड़ी कर सकते हैं। कला कौशल से जुड़कर आप कुछ धन कमा सकते हैं और आपकी अपने किसी परिजन से मुलाकात होगी,जिसके बाद परिवार में जश्न जैसा माहौल रहेगा।

6 :- कन्या राशिफल
आज के दिन आप परोपकार के कार्य में व्यतीत करेंगे और धर्म-कर्म के कामों से जोड़कर अच्छा नाम कमाएंगे। कुछ धन भी खर्च करेंगे। किसी कानूनी काम को करने में आपको उसके नीति नियमों का पूरा पालन करना होगा,नहीं तो आपको उसके लिए दंड भी मिल सकता है। कामकाज के मामले में दिन अच्छा रहने वाला है। आपको जल्दबाजी में किसी काम को करने से बचना होगा। आपको किसी परिजन की सहायता मिलने से आपका कोई धन संबंधित मामला सुलझ सकता है। आपकी आज अपने किसी परिजन से मुलाकात होगी,जो आपके लिए लाभदायक रहेगी।

7 :- तुला राशिफल
आज का दिन आपके लिए आनंदमय रहने वाला है। व्यापार में उपलब्धियां मिलने से आप और आगे बढ़ेंगे,लेकिन पारिवारिक बिजनेस में यदि कुछ मंदी चल रही है,तो उसके लिए आपको अपने परिवार के सदस्यों से बातचीत करनी होगी। आपकी कोई पिछली की गई गलती आपके लिए समस्या बन सकती है,जिससे आपको सीख लेनी होगी। धन के मामले में आपको पूरा फोकस रखना होगा। किसी से भी आज कोई वादा ना करें,नहीं तो बाद में आपको उसे पूरा करने में समस्या आ सकती है।

8 :- वृश्चिक राशिफल
आज का दिन आपके प्रभाव और प्रताप में वृद्धि लेकर आएगा। कार्यक्षेत्र में आपकी पद प्रतिष्ठा बढ़ सकती है। व्यावसायिक गतिविधियों का आपके ऊपर बहुत फर्क पड़ेगा। आपको आज बड़प्पन दिखाते हुए छोटों की कुछ गलतियों को माफ करना होगा। परिवार में आज किसी सदस्य को पुरस्कार से सम्मानित किया जा सकता है,जिससे आपका और आपके कुल का नाम रोशन होगा। नौकरी में कार्यरत लोग अपने जूनियर से किसी काम को आसानी से निकलवा पाएंगे और माता-पिता आपके ऊपर कुछ जिम्मेदारियों को भी डाल सकते हैं।

9 :- धनु राशिफल
आज आपको परिवार के किसी सदस्य की ओर से खुशखबरी सुनने को मिल सकती है,जिससे आपका दिल खुश हो जाएगा और आप इधर उधर की बातों की परवाह ना करते हुए उनके लिए कोई उपहार लेकर आ सकते हैं। भाग्य मजबूत होने से आप सफलता की सीढ़ी चढेंगे और आपकी कुछ योजनाएं भी आगे बढ़ेंगी। लंबी दूरी की यात्रा पर जाने के आपके पूरे योग बन रहे हैं। आपको अपने परिजनों का पूरा सहयोग मिलने से आप किसी बड़े बिजनेस की शुरुआत कर सकते हैं।

10 :- मकर राशिफल
आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। कार्यक्षेत्र में आपके कुछ नए प्रयास रंग लाएंगे और जिससे आपकी कुछ नई डील भी फाइनल हो सकती हैं। आप खानपान में नियंत्रण बनाते हुए सात्विक भोजन करें,तो आपकी पाचन क्रिया भी ठीक रहेगी। परिवार में किसी मांगलिक कार्यक्रम के आयोजन के कारण तैयारियां जोर शोर से रहेंगी और परिवार के सदस्य भी व्यस्त नजर आएंगे। आपको अपने परिजनों की किसी बात से सीख लेनी होगी,जो आगे चलकर आपके काम आएगी।

11 :- कुंभ राशिफल
आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहने वाला है। दांपत्य जीवन में आपको जीवनसाथी से अपने प्यार का इजहार करना होगा। उसके बाद जीवन में खुशहाली बनी रहेगी। आपको एक से अधिक स्त्रोतों से आय प्राप्त होने से आपका मन प्रसन्न रहेगा। सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत लोग विभिन्न मोर्चों पर काम कर सकते हैं। आपको अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत बनाने के लिए नौकरी के साथ साथ किसी पार्ट टाइम कार्य को भी करना होगा। कामकाज ढूंढ रहे लोग तेजी से आगे बढ़ेंगे और उन्हें कोई खुशखबरी भी सुनने को मिल सकती है।

12 :- मीन राशिफल
आज का दिन आपको सावधानी बरतने के लिए रहेगा। आपको धन का निवेश किसी अनुभवी व्यक्ति से पूछकर ही करना बेहतर रहेगा,नहीं तो बाद में आपको समस्या सकती है। नौकरीपेशा लोग कार्यक्षेत्र में अपनी अच्छी पहचान बनाएंगे और वह नाम भी कमाने में कामयाब रहेंगे। आप अपने साथियों का भरोसा जीत कर अपने किसी मुश्किल काम को आसान करने में कामयाब रहेंगे। आपको किसी के बहकावे में नहीं आना है,नहीं तो आपको कोई नुकसान उठाना पड़ेगा और यदि आपने कोई बजट बनाया है,तो उसी पर चलें,नहीं तो धन की समस्या आ सकती है।

यह भी पढ़े: PM ने केवड़िया में मिशन लाइफ का शुभारंभ किया, विश्व नेताओं ने पहल की सराहना की

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_imgspot_img

Most Popular