Tuesday, March 24, 2026
spot_imgspot_img
spot_imgspot_img
Homeउत्तराखंडसिल्क्यारा टनल हादसा: सरकार कर रही सिर्फ वाह-वाही लूटने का काम: आर्य

सिल्क्यारा टनल हादसा: सरकार कर रही सिर्फ वाह-वाही लूटने का काम: आर्य

देहरादून: नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने कहा कि  सिलक्यारा में सरकार जिन मोर्चो पर काम करने का दावा कर रही है, वह धरातल पर कहीं नजर नहीं आ रहे हैै। बस मजदूरों की फोटो और वीडियो जारी कर सिर्फ वाह-वाही लूटने का काम किया जा रहा है।

सिलक्यारा में धरातलीय निरीक्षण के पश्चात यह बात बुधवार को नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने एक प्रेस वार्ता में दी,उन्होंने सरकार के राहत बचाव कार्यो पर सवालिया निशान लगाए। नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि सरकार जिन मोर्चो पर कार्य करने का दावा जोर शोर से कर रही है वह धरातल पर कहीं नजर नहीं आ रहे है। बस मजदूरों की फोटो जारी कर वाह वाही लूटी जा रही है। जबकि प्राथमिकता उन्हे बचाने की होनी चाहिए थी।

उन्होने राहत बचाव कार्य में लगे कर्मिकों की सराहना करते हुए कहा कि वह ईश्वर से प्राथना करते है कि सभी फंसे हुए मजदूरों को जल्द से जल्द सुरक्षित बाहर निकाल लिया जाये। इस दौरान उनके साथ उत्तरकाशी जिला पंचायत अध्यक्ष दीपक बिजल्वाण, जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष मनीष राणा, मनोज रावत, जिला पंचायत सदस्य प्रदीप कैंतुरा, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष नत्थी लाल शाह सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

यह भी पढ़े: द्वितीय केदार मद्महेश्वर मंदिर के कपाट शीतकाल के लिए बंद हुए

RELATED ARTICLES

-VIDEO ADVERTISEMENT-

Most Popular