spot_imgspot_img
Homeउत्तराखंडहरक सिंह रावत की बहू अनुकृति गुसाईं रावत ने दिया कांग्रेस से...

हरक सिंह रावत की बहू अनुकृति गुसाईं रावत ने दिया कांग्रेस से इस्तीफा

देहरादून: उत्तराखंड कांग्रेस में इस्तीफों का दौर थम नहीं रहा। पार्टी नेता लगातार इस्तीफा देने में लगे हैं। वे सभी भाजपा में शामिल हो रहे हैं। गत दिवस दो पूर्व विधायकों के इस्तीफा देने के बाद शनिवार को कांग्रेस नेत्री अनुकृति गुसाईं रावत ने भी कांग्रेस छोड़ दी। अनुकृति ने अपना इस्तीफा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा को भेजा है। बताया जा रहा है कि अनुकृति ने व्यक्तिगत कारणों से इस्तीफा दिया है। वहीं, चर्चा यह भी है कि वह भाजपा में शामिल हो सकती हैं। अनुकृति गुसाईं मिस इंडिया भी रह चुकी हैं। वह पूर्व मंत्री कैबिनेट मंत्री रहे डा. हरक सिंह रावत की बहू हैं। अनुकृति ने पिछला विधानसभा चुनाव कांग्रेस के टिकट पर लड़ा था, जिसमें वे हार गई थी।

यह भी पढ़े: उत्तराखंड की पांचों सीटों पर 19 अप्रैल को होगा मतदान, चार जून को होगी मतगणना

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_imgspot_img

Most Popular