Thursday, March 19, 2026
spot_imgspot_img
spot_imgspot_img
Homeराजनीतिभाजपा राष्ट्रीय महामंत्री संगठन बी एल संतोष का देहरादून दौरा,निकाय चुनाव को...

भाजपा राष्ट्रीय महामंत्री संगठन बी एल संतोष का देहरादून दौरा,निकाय चुनाव को लेकर तैयारियां तेज

देहरादून: भाजपा राष्ट्रीय महामंत्री संगठन श्री बी एल संतोष निकाय चुनाव तैयारियों की समीक्षा बैठक लेने दो दिवसीय प्रवास पर राजधानी पहुंच रहे हैं। इस दौरान वह प्रदेश टोली बैठक के अतिरिक्त निकाय चुनाव से संबंधित प्रदेश के नेताओं के साथ चर्चा भी करेंगे।

पार्टी कार्यालय में पत्रकारों को जानकारी देते हुए प्रदेश महामंत्री  आदित्य कोठारी ने बताया कि  संतोष कल दोपहर 3.30 बजे पार्टी मुख्यालय पहुंचेंगे। जिसके उपरांत वह सर्वप्रथम सभी जिले प्रभारी, सह प्रभारी एवं नगर निगम चुनाव प्रभारियों के साथ बैठक करेंगे। जिसमें वह निगम, नगरपालिका एवं नगर पंचायतों की रणनीतिक तैयारियों को लेकर जानकारी लेंगे और संबंधित विषय पर आवश्यक निर्देश देंगे। इसके बाद वह शाम 7.30 से 9 बजे के मध्य एक अन्य महत्वपूर्ण प्रदेश टोली बैठक में शामिल होंगे। जिसमें प्रदेश अध्यक्ष श्री महेंद्र भट्ट, प्रदेश प्रभारी श्री दुष्यंत गौतम, सह प्रभारी श्रीमती रेखा वर्मा, प्रदेश महामंत्री संगठन श्री अजेय कुमार, प्रदेश उपाध्यक्ष श्री कुलदीप कुमार समेत सभी प्रदेश महामंत्री मौजूद रहेंगे। राष्ट्रीय महामंत्री श्री संतोष रात्रि प्रवास बीजापुर गेस्ट हाउस में करने के उपरांत 7 दिसम्बर को प्रातः दिल्ली के लिए रवाना होंगे।

निकाय चुनावों को लेकर होने वाली बैठकों के सम्बन्ध में श्री कोठारी ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष के निर्देश पर निकायों के चुनाव प्रभारी नियुक्त कर दिए गये हैं। शीघ्र ही पार्टी सभी निगमों, नगरपालिका और नगर पंचायतों में पर्यवेक्षक टीम भेजने वाली है। जो स्थानीय वरिष्ठ कार्यकर्ताओं एवं पार्टी पदाधिकारियों से संभावित प्रत्याशियों को लेकर विस्तृत चर्चा करेगी। साथ ही जमीनी सर्वे के आधार पर भी प्रत्याशियों को लेकर रिपोर्ट तैयार की जाएगी। जैसे ही आरक्षण को लेकर सरकार की तरफ से स्थिति स्पष्ट होगी, पार्टी अपने उम्मीदवार चयन प्रक्रिया को अंतिम रूप देना प्रारंभ कर देगी।

RELATED ARTICLES

-VIDEO ADVERTISEMENT-

Most Popular