spot_imgspot_img
Homeउत्तराखंडतंबाकू उन्मूलन विषय पर गढ़वाल मंडल का दो दिवसीय प्रशिक्षण संपन्न

तंबाकू उन्मूलन विषय पर गढ़वाल मंडल का दो दिवसीय प्रशिक्षण संपन्न

- Advertisement -

7 जनपदों के डेंटल सर्जन, राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम काउंसलर तथा एन टी सी पी काउंसलर को किया गया प्रशिक्षित

देहरादून: राष्ट्रीय तम्बाकू नियंत्रण कार्यक्रम जनपद देहरादून द्वारा सोमवार और मंगलवार को संभागीय प्रशिक्षण केंद्र चंदर नगर देहरादून में तंबाकू उन्मूलन केंद्र का संचालन विषय पर दो दिवसीय हैंड्स ऑन प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। गढ़वाल मंडल के समस्त जनपदों हेतु आयोजित इस प्रशिक्षण में चमोली, पौड़ी, रुद्रप्रयाग, उत्तरकाशी, टिहरी, देहरादून, हरिद्वार जनपदों से डेंटल सर्जन, राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम से काउंसलर तथा एन टी सी पी काउंसलर द्वारा प्रतिभाग किया गया।

प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य समुदाय स्तर पर तंबाकू छोड़ने के इच्छुक उपयोगकर्ताओं को उचित परामर्श और सहयोग प्रदान करने हेतु स्वास्थ्य परामर्शदाताओं को प्रशिक्षित करना था।

प्रशिक्षण में इस बात पर जोर दिया गया कि चिकित्सालय में तैनात दंत चिकित्सक, तंबाकू नियंत्रण काउंसलर और किशोर स्वास्थ्य काउंसलर आपसी समन्वय के साथ कार्य करें। दांतों का चेकअप करवाने तथा मुख स्वास्थ्य जांच हेतु आने वाले मरीज यदि तंबाकू उपयोग / धूम्रपान करते हैं, तो उनकी अनिवार्य काउंसलिंग करवाई जानी चाहिए।

प्रशिक्षण में तंबाकू उपयोगकर्ताओं को परामर्श के साथ, फार्माकोथेरेपी और क्विट लाइन नंबर (1800-112-356) का उपयोग करने हेतु प्रेरित करने पर जोर दिया

तंबाकू उन्मूलन अभियान में सहयोगी संस्था बालाजी सेवा संस्थान द्वारा इस प्रशिक्षण में तकनीकी और प्रशिक्षण संबंधी सहयोग किया गया।

प्रशिक्षण कार्यक्रम में अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी एन एच एम डॉ निधि रावत, राज्य प्रशिक्षण अधिकारी डॉ अर्चना ओझा, वाइटल स्ट्रेटजीज के निदेशक डॉ राना जे सिंह, डॉ पुनीत चाहर, एसीएमओ डॉ सी एस रावत, तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम के राज्य नोडल अधिकारी डॉ आदित्य सिंह, सीमा डेंटल कॉलेज से डॉ ज्योत्सना सेठ, एम्स ऋषिकेश से डॉ प्रदीप अग्रवाल, जिला क्षयरोग अधिकारी डॉ मनोज वर्मा, गांधी शताब्दी चिकित्सालय से डॉ अंशुमान वासुदेव, डॉ निशा सिंगला, बालाजी सेवा संस्थान से कार्यकारी निदेशक अवधेश कुमार आदि ने प्रशिक्षण प्रदान किया। प्रशिक्षण आयोजन में जिला सलाहकार ntcp अर्चना उनियाल, बालाजी सेवा संस्थान से ममता थापा आदि ने सहयोग प्रदान किया।

RELATED ARTICLES

Advertisement

spot_imgspot_img

Advertisement

spot_imgspot_img

-VIDEO ADVERTISEMENT-

-VIDEO ADVERTISEMENT-

Most Popular