spot_imgspot_img
Homeहरियाणाहवाई अड्डों पर विश्व स्तरीय विमानन सुरक्षा, CISF ने आंतरिक गुणवत्ता नियंत्रण...

हवाई अड्डों पर विश्व स्तरीय विमानन सुरक्षा, CISF ने आंतरिक गुणवत्ता नियंत्रण इकाई स्थापित की

- Advertisement -

चंडीगढ़ : सीआईएसएफ CISF) ने देश के 68 हवाई अड्डों पर तैनात विमानन सुरक्षा समूह (एएसजी) के लिए एक आंतरिक गुणवत्ता नियंत्रण इकाई (आईक्यूसीयू) की स्थापना कर विमानन सुरक्षा को सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है।

सीआईएसएफ यूनिट पंजाब एवं हरियाणा सिविल सचिवालय चंडीगढ़ के सीनियर कमांडेंट श्री वाईपी सिंह ने बताया कि आईक्यूसीयू (IQCU) विश्व स्तरीय सुरक्षा प्रक्रियाओं और प्रौद्योगिकी की स्थापना में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। यह पहल नागरिक उड्डयन सुरक्षा ब्यूरो (बीसीएएस) द्वारा जारी राष्ट्रीय नागरिक उड्डयन सुरक्षा गुणवत्ता नियंत्रण कार्यक्रम-2024 (एनसीएएसक्यूसीपी) और विमान (सुरक्षा) नियम- 2023 के अनुपालन में है।

उन्होंने बताया कि आईक्यूसीयू विमानन सुरक्षा नियंत्रण केंद्र (एएससीसी) का हिस्सा होगा, जिसका उद्घाटन केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह ने 22 जुलाई, 2023 को किया था। एएससीसी घटना प्रबंधन केंद्र, विमानन अनुसंधान और डेटा केंद्र, केंद्रीकृत संचार नियंत्रण केंद्र के साथ मौजूदा सुरक्षा चुनौतियों का सामना करने और भारतीय हवाई अड्डों की समग्र सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए आईक्यूसीयू के साथ मिलकर काम करेगा। यह प्रणाली क्षेत्रीय संपर्क योजना (उड़ान) के अंतर्गत आने वाले हवाई अड्डों को भी कवर करेगी।

उन्होंने बताया कि IQCU का नेतृत्व सीआईएसएफ के वरिष्ठ अधिकारी और प्रमाणित विमानन सुरक्षा (AVSEC) प्रशिक्षकों, राष्ट्रीय लेखा परीक्षकों और अनुभवी कर्मियों की एक टीम द्वारा किया जाएगा, जो मानकीकृत प्रशिक्षण और मूल्यांकन विधियों के माध्यम से सभी हवाई अड्डों पर सुरक्षा प्रक्रियाओं में एकरूपता सुनिश्चित करेगा।

RELATED ARTICLES

Advertisement

spot_imgspot_img

Advertisement

spot_imgspot_img

-VIDEO ADVERTISEMENT-

-VIDEO ADVERTISEMENT-

Most Popular