
जींद: हरियाणा के जिला जींद में मनाए जा रहे वाल्मीकि जयंती राज्य स्तरीय समारोह में मंच पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी पहुंच चुके हैं। उनके साथ शिक्षा मंत्री महीपाल ढांडा, पीडब्ल्यू मंत्री रणवीर गंगवा, केबिनेट मंत्री कृष्ण बेदी, डिप्टी स्पीकर कृष्ण मिढ़ा, विधायक श्याम सिंह राणा, रामकुमार गौतम, कपूर सिंह वाल्मीकि भी मंच पर मौजूद रहे।
जैसे ही मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने वाल्मीकि जयंती समारोह में संबोधन शुरू किया, उसी समय साउंड सिस्टम बंद हो गया। फिर 3-4 मिनट मुख्यमंत्री का संबोधन रुका रहा। मुख्यमंत्री ने मंच से ही कर्मचारियों को हिदायत दी कि साउंड सिस्टम को समय से दुरुस्त रखा करो। उसके बाद साउंड सिस्टम ठीक हुआ। 3 से 4 मिनट बाद मुख्यमंत्री का दोबारा संबोधन शुरू हुआ। साउंड सिस्टम बंद होने पर सीएम सैनी ने नराजगी जाहिर की है।